बरवाडीह: छठ पर्व को लेकर प्रशासन हुआ सख्त, मांसाहारी दुकान व शराब बिक्री पर अस्थायी रोक

वाहनों के प्रवेश पर भी रहेगा प्रतिबंध

By : News11 Bharat
बरवाडीह: छठ पर्व को लेकर प्रशासन हुआ सख्त, मांसाहारी दुकान व शराब बिक्री पर अस्थायी रोक

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत

बरवाडीह/डेस्क:  लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को देखते हुए बरवाडीह प्रशासन की ओर से विशेष निर्देश जारी किए गए हैं. अंचलाधिकारी लवकेश सिंह के द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि छठ पर्व की पवित्रता और श्रद्धालुओं की भावना का सम्मान करते हुए बरवाडीह एवं छिपादोहर क्षेत्र में संचालित सभी मांसाहारी दुकानों और शराब बिक्री पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया गया है.

यह निर्णय कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अधिवक्ता प्रिंस प्रसाद गुप्ता द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में लिया गया है. पत्र के अनुसार 25 अक्टूबर से छठ पर्व की समाप्ति तक बरवाडीह प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र में स्थित अंबेडकर चौक से आदर्श नगर मोड़ तक चारपहिया वाहनों, ऑटो और टेंपू के प्रवेश पर भी सुबह 9 बजे से शाम 8 बजे तक प्रतिबंध रहेगा.

अंचलाधिकारी लवकेश सिंह ने निर्देश दिया है कि इस अवधि में कोई भी मांसाहारी दुकान या शराब की दुकान संचालित न की जाए तथा किसी भी प्रकार का उल्लंघन पाए जाने पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने व्यवसायिक संघ के अध्यक्ष श्री दीपक राज से अपील की है कि वे अपने सभी सदस्य दुकानदारों को इस आदेश का पालन सुनिश्चित कराएं.

प्रशासन ने आम जनता और श्रद्धालुओं से भी सहयोग की अपील की है ताकि लोक आस्था के इस महापर्व का आयोजन शांतिपूर्ण और स्वच्छ वातावरण में संपन्न हो सके

यह भी पढ़ें: भाजपा जिला महामंत्री ज्योति पांडेय ने चैनपुर बाजार में किया छठ पूजा सामग्री का वितरण

संबंधित सामग्री

मालगाड़ी की चपेट में आने से ऑन ड्यूटी रेलवे के टीआरडी स्टाफ गंभीर, इलाज के दौरान  मौत 

मालगाड़ी की चपेट में आने से ऑन ड्यूटी रेलवे के टीआरडी स्टाफ गंभीर, इलाज के दौरान  मौत 

सोननगर-गढ़वा रेलखंड अंतर्गत मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार शाम मालगाड़ी की चपेट में आने से रेलवे के टीआरडी स्टाफ गंभीर रूप से घायल हो गए.

झारखंड-बिहार को जोड़ने वाला दंगवार अंतरराज्यीय पुल जर्जर, हादसों को दावत दे रही सड़क

झारखंड-बिहार को जोड़ने वाला दंगवार अंतरराज्यीय पुल जर्जर, हादसों को दावत दे रही सड़क

झारखंड और बिहार को जोड़ने वाले जपला-दंगवार-बारुण- डेहरी ऑन सोन मुख्य मार्ग पर स्थित कररबार नदी पुल इन दिनों जर्जर स्थिति में है.

दंगवार में सड़क पर बह रहा गंदा पानी, ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई गुहार

दंगवार में सड़क पर बह रहा गंदा पानी, ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई गुहार

पक्की सड़क व नाली निर्माण की मांग, स्कूली बच्चों और मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी

चकला गांव में आजसू पार्टी का करम मिलन समारोह आयोजित, महिलाओं-बच्चियों के बीच साड़ी का वितरण

चकला गांव में आजसू पार्टी का करम मिलन समारोह आयोजित, महिलाओं-बच्चियों के बीच साड़ी का वितरण

आजसू पार्टी की ओर से चकला गांव में करम मिलन समारोह का आयोजन पारंपरिक उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया.

चंदवा में एनएलसी के सफाई अभियान पर भाजपा नेता ने उठाए सवाल

चंदवा में एनएलसी के सफाई अभियान पर भाजपा नेता ने उठाए सवाल

साफ-सुथरे परिसर में अभियान को बताया खानापूर्ति, जरूरतमंद क्षेत्रों में सीएसआर कार्य करने की दी सलाह