बमने स्कूल चोरीकांड का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी के 20 इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद

चोरीकांड का खुलासा

बमने स्कूल चोरीकांड का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी के 20 इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद

वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी

बमने स्कूल चोरीकांड का खुलासा दो आरोपी गिरफ्तार चोरी के 20 इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद

मुमताज अहमद/न्यूज11  भारत 

खलारी/डेस्क:  खलारी थाना क्षेत्र के बमने स्थित राजकीय कृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बमने से कुछ दिन पूर्व चोरी हुए सामान का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के 20 इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं. वहीं, वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है.

जानकारी के अनुसार, 27 जुलाई की रात अज्ञात चोरों ने विद्यालय का ताला तोड़कर वाटर कूलर, एयर प्यूरीफायर, 10 टैबलेट, 8 हेडफोन और एक मोबाइल फोन सहित अन्य सामान चोरी कर लिया था. घटना के बाद खलारी थाना में कांड संख्या 44/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई.
ग्रामीण एसपी के निर्देश पर थाना प्रभारी राम कुमार वर्मा के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्य एवं गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए राजकुमार ठाकुर (बमने) और लक्ष्मण कुमार (दुंदु बाजार) को गिरफ्तार किया. पूछताछ में दोनों ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की. उनकी निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद कर लिया गया.

पुलिस ने बताया कि इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. इस कार्रवाई में थाना प्रभारी राम कुमार वर्मा, पु.अ.नि. शंकर राम, पु.अ.नि. कपिलदेव यादव सहित खलारी थाना की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

यह भी पढ़ें:  भरनो प्रखंड के तुरीअम्बा पंचायत भवन में एसआईआर को लेकर लगा शिविर,ग्रामीणों ने दर्ज कराई दावा-आपत्ति

संबंधित सामग्री

रांची: हार्ट का चेकअप कराने रिम्स पहुंचे वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर

झारखंड

रांची: हार्ट का चेकअप कराने रिम्स पहुंचे वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर

मंत्री ने कहा कि हार्ट की बेचैनी को कभी भी गैस समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

दुबई के जेल में फंसा गिरिडीह का मजदूर, वतन वापसी के लिए विधायक ने केंद्र से मांगी मदद

झारखंड

दुबई के जेल में फंसा गिरिडीह का मजदूर, वतन वापसी के लिए विधायक ने केंद्र से मांगी मदद

विधायक ने केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर को पत्र भेजकर रामेश्वर दास की सुरक्षित वापसी के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है.

लातेहार: करंट की चपेट में आने से हाथी की मौत, किसान ने बिछाया था नंगी तारों का जाल 

झारखंड

लातेहार: करंट की चपेट में आने से हाथी की मौत, किसान ने बिछाया था नंगी तारों का जाल 

कल रविवार देर रात 15-16 हाथियों का झुंड कोमर ग्राम भोजन की तलाश में आए थे.

पलामू: लगातार दूसरी बार दुर्गा पूजा समिति बनुवा के अध्यक्ष बने पप्पू यादव

झारखंड

पलामू: लगातार दूसरी बार दुर्गा पूजा समिति बनुवा के अध्यक्ष बने पप्पू यादव

सर्वसम्मति से पप्पू यादव को लगातार दूसरी बार दुर्गा पूजा समिति बड़की बनुवा का अध्यक्ष चुना गया.

रांची में बाइक चोरी करने वाले बड़े गिरोह का भंडाफोड़, 7 शातिर अपराधी गिरफ्तार

झारखंड

रांची में बाइक चोरी करने वाले बड़े गिरोह का भंडाफोड़, 7 शातिर अपराधी गिरफ्तार

मामले पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गिरोह के 7 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है.