बहरागोड़ा: ग्रामीणों की राह होगी आसान, विधायक समीर मोहंती ने ₹71.36 लाख की पुलिय...

बहरागोड़ा: ग्रामीणों की राह होगी आसान, विधायक समीर मोहंती ने ₹71.36 लाख की पुलिया परियोजना का किया शुभारंभ

बहरागोड़ा ग्रामीणों की राह होगी आसान विधायक समीर मोहंती ने ₹7136 लाख की पुलिया परियोजना का किया शुभारंभ

गौरव पाल/न्यूज़ 11 भारत 

बहरागोड़ा/डेस्क:  बहरागोड़ा प्रखंड के केसरदा और कालापाथर क्षेत्र के लिए बुधवार का दिन नई सौगात लेकर आया, जब स्थानीय विधायक समीर कुमार मोहंती ने जामबनी नाला पर बहुप्रतीक्षित पुलिया और गार्डवाल निर्माण कार्य की आधारशिला रखी. क्षेत्र की जनता की जरूरतों को प्राथमिकता देते हुए विधायक ने स्वयं शिलान्यास करने के बजाय स्थानीय ग्रामीणों के हाथों नारियल फुड़वाकर इस विकास कार्य की शुरुआत कराई, जो चर्चा का विषय बना रहा. अनाबद्ध निधि से स्वीकृत इस परियोजना पर कुल ₹71,36,434 खर्च किए जाएंगे, जिसका निर्माण कार्य मां शेरावाली इंफ्रा कॉम प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संपादित किया जाएगा. इस पुलिया के निर्माण से न केवल वर्षों से चली आ रही आवागमन की समस्या दूर होगी, बल्कि बरसात के दिनों में  गांवों को बेहतर कनेक्टिविटी भी मिलेगी. इस अवसर पर जन-उत्साह के बीच असित मिश्रा, गुरुचरण मांडी, मुन्ना होता, रासबिहारी साव, सुमित माईती, यदुपति राणा और निगम उपाध्याय सहित कई स्थानीय नेता व ग्रामीण उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: पलामू में बिजली-पानी संकट को लेकर भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, समाहरणालय का किया घेराव

संबंधित सामग्री

पंचम राज्य वित्त आयोग का कार्यकाल बढ़ा, विभाग ने जारी की आधिकारिक अधिसूचना

झारखंड

पंचम राज्य वित्त आयोग का कार्यकाल बढ़ा, विभाग ने जारी की आधिकारिक अधिसूचना

गुमला: मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना में मनमानी पर कार्रवाई, नियम उल्लंघन में बस जब्त

झारखंड

गुमला: मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना में मनमानी पर कार्रवाई, नियम उल्लंघन में बस जब्त

बरकट्ठा में सड़क हादसे के घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, गांव में पसरा मातम

झारखंड

बरकट्ठा में सड़क हादसे के घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, गांव में पसरा मातम

Milk Price Hike: अमूल और मदर डेयरी के बाद मेधा डेयरी ने बढ़ाए दाम, जानें नया रेट

देश-विदेश

Milk Price Hike: अमूल और मदर डेयरी के बाद मेधा डेयरी ने बढ़ाए दाम, जानें नया रेट

वट सावित्री व्रत आज, सुहागिन महिलाएं रखेंगी उपवास

झारखंड

वट सावित्री व्रत आज, सुहागिन महिलाएं रखेंगी उपवास