बहरागोड़ा: गौरवशाली इतिहास के 90 वर्ष, वीणापाणि पाटागार ने प्रभातफेरी और खेल उत्सव के साथ मना स्थापना दिवस

By : News11 Bharat
बहरागोड़ा: गौरवशाली इतिहास के 90 वर्ष, वीणापाणि पाटागार ने प्रभातफेरी और खेल उत्सव के साथ मना स्थापना दिवस

गौरव पाल/न्यूज़ 11 भारत 

बहरागोड़ा/डेस्क: बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर के प्रतीक वीणापाणि पाटागार ने आज अपने स्थापना के 90 गौरवशाली वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस ऐतिहासिक अवसर को बेहद उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जिसमें पूरी बहरागोड़ा नगरी सांस्कृतिक रंग में रंगी नजर आई।

प्रभात फेरी में उमड़ा जनसैलाब

स्थापना दिवस का आगाज़ सुबह बहरागोड़ा बाजार में निकली भव्य प्रभात फेरी के साथ हुआ। कालीबाड़ी स्थित वीणापाणि पाटागार प्रांगण से शुरू हुई इस यात्रा ने पूरे बाजार क्षेत्र का परिभ्रमण किया। हाथों में झंडे और अपनी सांस्कृतिक विरासत की झलक बिखेरते हुए यह यात्रा पी.डब्ल्यू.डी. मोड़ के रास्ते होते हुए वीणापाणि स्टेडियम पहुँची। स्थानीय लोगों ने जगह-जगह इस शोभायात्रा का स्वागत किया।

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ने किया ध्वजारोहण

प्रभात फेरी के बाद पाटागार परिसर में मुख्य समारोह आयोजित किया गया, जहाँ पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश षाड़ंगी ने गौरव के प्रतीक पाटागार का झंडा फहराया। इस दौरान उन्होंने संस्थान के 90 वर्षों के योगदान को याद करते हुए इसे क्षेत्र की बौद्धिक और सांस्कृतिक प्रगति का केंद्र बताया।

खेल के मैदान में 'वीणापाणि चैंपियंस ट्रॉफी' का रोमांच

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ युवाओं और खेल प्रेमियों के लिए भी दिन बेहद खास रहा। प्रातः 10:00 बजे वीणापाणि स्टेडियम में 'वीणापाणि चैंपियंस ट्रॉफी' का आधिकारिक उद्घाटन किया गया।वहीं एक दिवसीय इस प्रतियोगिता में स्थानीय खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली।साथ ही संस्थान का लक्ष्य खेल के माध्यम से युवाओं को एकजुट करना और क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देना है।

पूरे शहर के लिए गर्व का विषय

संस्था के सदस्यों ने इस अवसर पर कहा कि 90 वर्षों का यह सफर न केवल पाटागार के लिए, बल्कि पूरे बहरागोड़ा के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों और खेल प्रेमियों से अपील की है कि वे इस उत्सव का हिस्सा बनकर इस धरोहर को आगे बढ़ाने में सहयोग दें।

यह भी पढ़ें: क्षत्रिय गौरव एकता समागम का आयोजन 15 मार्च को रांची में, समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए चलेगा अभियान

संबंधित सामग्री

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

GPS की मदद से बाइक की लोकेशन मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बारालोटा में मिली

केशरदा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, पिताजूड़ी टीम बनी विजेता

केशरदा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, पिताजूड़ी टीम बनी विजेता

डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने विजेता टीम को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर किया सम्मानित