बगोदर पुलिस की पशु तस्करी के खिलाफ कार्रवाई: 42 मवेशियों से लदा ट्रक जब्त, पांच पशु तस्कर गिरफ्तार

बगोदर पुलिस की पशु तस्करी के खिलाफ कार्रवाई: 42 मवेशियों से लदा ट्रक जब्त, पांच पशु तस्कर गिरफ्तार

बगोदर पुलिस की पशु तस्करी के खिलाफ कार्रवाई 42 मवेशियों से लदा ट्रक जब्त पांच पशु तस्कर गिरफ्तार

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: बगोदर पुलिस को पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बगोदर थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 42 मवेशियों (काड़ा) से लदे एक ट्रक को जब्त किया गया है. इस दौरान ट्रक चालक समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया की शनिवार देर रात पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि बिहार से अवैध रूप से पशुओं को ट्रक में लादकर जीटी रोड के रास्ते बगोदर होते हुए पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा है. सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धंनजय कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया.

 टीम ने बगोदर थाना क्षेत्र के अटका चौक के पास वाहन जांच अभियान चलाया. इसी दौरान बगोदर की ओर से आ रहे ट्रक संख्या JH12G-6492 को रोककर जांच की गई. तलाशी के दौरान ट्रक में ठूंस-ठूंस कर लादे गए 42 पशु (काड़ा) बरामद किए गए. इसके बाद ट्रक को जब्त कर लिया गया तथा चालक सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया.

पुलिस ने इस मामले में बगोदर थाना कांड संख्या 112/2026 दर्ज किया है. आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 317(5)/3(5), पशु क्रूरता निवारण अधिनियम तथा पशु परिवहन नियम 1978 की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.

गिरफ्तार आरोपीयों में

  • पिंटू कुमार (28 वर्ष), ग्राम काजीपुर काली, थाना कलपा, जिला जहानाबाद (बिहार)
  • राजकुमार यादव (28 वर्ष), ग्राम मकनपुर, थाना नूरसराय, जिला नालंदा (बिहार)
  • जलेन्द्र कुमार (46 वर्ष), ग्राम पवलपुर, थाना हिलसा, जिला नालंदा (बिहार)
  • पंकज कुमार (38 वर्ष), ग्राम पवलपुर, थाना हिलसा, जिला नालंदा (बिहार)
  • यदुनंदन यादव (55 वर्ष), ग्राम पवलपुर, थाना हिलसा, जिला नालंदा (बिहार) शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: मोदी सरकार के बारह साल पूरे होने पर पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने चलाया विशेष जनसम्पर्क अभियान

संबंधित सामग्री

विजाग स्टील प्लांट में बड़ा हादसा: श्रमिकों पर गिरा पिघला हुआ स्टील, चपेट में आने से 08 मजदूरों की मौत, कई घायल 

देश-विदेश

विजाग स्टील प्लांट में बड़ा हादसा: श्रमिकों पर गिरा पिघला हुआ स्टील, चपेट में आने से 08 मजदूरों की मौत, कई घायल 

इंडी गठबंधन की बैठक में भाग लेने गयी थीं ममता बनर्जी, उधर TMC के 20 सांसदों ने कर दिया

राजनीति

इंडी गठबंधन की बैठक में भाग लेने गयी थीं ममता बनर्जी, उधर TMC के 20 सांसदों ने कर दिया 'खेला'!, NDA की नाव पर होंगे सवार

डीएसपी ने पेट्रोल पंप, स्वर्ण व्यवसायियों और बैंक संचालकों के साथ की सुरक्षात्मक बैठक, सीसीटीवी दुरुस्त रखने के दिए निर्

झारखंड

डीएसपी ने पेट्रोल पंप, स्वर्ण व्यवसायियों और बैंक संचालकों के साथ की सुरक्षात्मक बैठक, सीसीटीवी दुरुस्त रखने के दिए निर्

आपराधिक गतिविधियों की तत्काल सूचना पुलिस को देने और सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील की

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: इस ट्रेन के प्रस्थान समय में परिवर्तन, देखें पूरी डिटेल्स  

झारखंड

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: इस ट्रेन के प्रस्थान समय में परिवर्तन, देखें पूरी डिटेल्स  

बसिया: पंचायत सहायक पर फर्जी हाजिरी का आरोप, ग्रामीणों ने गुमला पंचायती राज विभाग से की जांच और कार्रवाई की मांग

झारखंड

बसिया: पंचायत सहायक पर फर्जी हाजिरी का आरोप, ग्रामीणों ने गुमला पंचायती राज विभाग से की जांच और कार्रवाई की मांग