बगोदर: घाघरा साइंस कॉलेज में अभिनंदन समारोह, युवा महोत्सव में सफल विद्यार्थियों को मिला सम्मान

By : News11 Bharat
बगोदर:  घाघरा साइंस कॉलेज में अभिनंदन समारोह, युवा महोत्सव में सफल विद्यार्थियों को मिला सम्मान

न्यूज11  भारत

बगोदर/डेस्क: बगोदर स्थित घाघरा साइंस कॉलेज में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम कॉलेज के सांस्कृतिक विभाग एवं आईक्यूएसी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ.

इस अवसर पर विभावी में आयोजित अंतर महाविद्यालय युवा महोत्सव ‘झूमर’ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. शास्त्रीय वाद्य यंत्र एकल प्रतियोगिता में ऋषभ कुमार एवं उनकी टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि रंगोली प्रतियोगिता में स्नेहा कुमारी ने तीसरा स्थान हासिल कर कॉलेज का नाम रोशन किया.

कार्यक्रम में कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. सुबीर कुमार खवास ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी और विद्यार्थियों को भविष्य में भी इस तरह की प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि ऐसे मंच विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने का अवसर प्रदान करते हैं.

इस समारोह में आईक्यूएसी कोऑर्डिनेटर प्रो. प्रेम कुमार सहित प्रो. इंद्रदेव प्रसाद, प्रो. जितेंद्र कुमार, प्रो. वासुदेव महतो, प्रो. सैयद मोहम्मद फिरोज, प्रो. रंजन कुमार, प्रो. शबनम परवीन, डॉ. ऋषि बाला, डॉ. हसन परवीन, प्रो. अमृता ज्योति टोप्पो, प्रो. सुनीता कुमारी, डॉ. सीमा कुमारी उपस्थित रहे.

साथ ही शिक्षकेत्तर कर्मचारी राजेंद्र कुमार रजक, अजय, अनिल, भोला, जागेश्वरी और कौशल्या की भी उपस्थिति रही.

यह भी पढ़ें: घने कोहरा का असर, पटना आने वाली कई ट्रेनें चल रहीं विलम्ब से

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य