सड़क हादसा

बाघमारा: आउटसोर्सिंग माइंस के वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत, परिजनों ने किया चक्का जाम 

घटना की सूचना पाकर मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और चक्का जाम कर दिया.

By : Dipali Kumari
बाघमारा: आउटसोर्सिंग माइंस के वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत, परिजनों ने किया चक्का जाम 

न्यूज़11 भारत 
बाघमारा/डेस्क:
बाघमारा के कतरास में आज शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी. घटना बीसीसीएल एरिया 03 के एसजीटी आउटसोर्सिंग माइंस की है, जहां कोलडंप एरिया में आउटसोर्सिंग वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत मौके पर ही हो गई. मृतक की पहचान समीप के बटी कैलुडीह निवासी 55 वर्षीय मधुसूदन यादव के रूप में हुई है.

घटना को खबर पाकर कतरास पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जाँच में जुट गई. इधर परिजन भी घटना की सूचना पाकर घटनास्थल पहुँचे और आक्रोश में माइंस को बाधित कर दिया. मौके पर स्थानीय पार्षद मो शहाबुद्दीन भी पहुंचकर घटना का जायजा लिया. सभी ने लापरवाह परिवहन को घटना का कारण बताते हुए प्रबंधन पर कई गंभीर आरोप लगाये हैं.

परिजनों और स्थानीय लोगों का कहना है कि यह माइंस बस्ती के काफी समीप है, इस वजह से सुरक्षा मानकों और परिवहन से जुड़े साइन बोर्ड इत्यादि की समुचित व्यवस्था की जनि चाहिए. फिलहाल बड़ी संख्या में लोग माइंस परिसर में मौजूद हैं और कमानी का कार्य पूरी तरह ठप है.

इसे भी पढ़ें: BRICS Summit 2026: भारत मंडपम में आज जुटेंगे दिग्गज नेता, दुनिया की नजरें दिल्ली पर; देखिए पूरा शेड्यूल

संबंधित सामग्री

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के पश्चिम पल्ली स्थित डीवीसी आवासीय क्वार्टर में गुरुवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया.

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.