न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और दिग्गज भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर शोक जताया है. बाबूलाल मरांडी ने की न्यूज़ 11 भारत से बातचीत करते हुए अपने शोक संवेदना व्यक्त की.
उन्होंने कहा कि झारखंड के लिए यह अपूरणीय क्षति हैं. हम लोग एक ही जिले से हैं, इसलिए एक दूसरे से बात कर लिया करते थे. फोन के माध्यम से भी बातें होती रहती थीं. व्हाट्सएप भी किया करते थे. सुबह फोन के माध्यम से खबर मिलने के बाद सहसा विश्वास नहीं हुआ. हमें लगा कि कोई गलत खबर प्रसारित हो रही है. फिर हमने अपने कार्यकर्ताओं से फोन के माध्यम से जानकारी हासिल की. उनके परिवार के लिए यह बहुत ही दुःख की घड़ी है.
यह भी पढ़ें: रिम्स में सर्जरी के दौरान मरीज की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा, डॉक्टर के साथ की मारपीट