गिरिडीह के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बनियाडीह गांधीनगर निवासी बाबूलाल दास पिछले 15 दिनों से हैं लापता

लापता

गिरिडीह के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बनियाडीह गांधीनगर निवासी बाबूलाल दास पिछले 15 दिनों से हैं लापता

बाबूलाल 16 अगस्त की दोपहर करीब 2 बजे घर से बाजार जाने की बात कहकर निकले थे, बाद में उनका फोन स्विच ऑफ मिला

गिरिडीह के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बनियाडीह गांधीनगर निवासी बाबूलाल दास पिछले 15 दिनों से हैं लापता

शिवांश केशू/न्यूज11  भारत 

गिरिडीह/डेस्क: गिरिडीह के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बनियाडीह गांधीनगर निवासी बाबूलाल दास पिछले 15 दिनों से लापता हैं. उनकी पत्नी दुर्गी देवी के अनुसार, बाबूलाल 16 अगस्त की दोपहर करीब 2 बजे घर से बाजार जाने की बात कहकर निकले थे. शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनके मोबाइल पर कॉल किया, लेकिन फोन स्विच ऑफ मिला. इसके बाद आसपास के लोगों और रिश्तेदारों से काफी पूछताछ की गई, लेकिन बाबूलाल का कोई पता नहीं चल सका.

परिजनों ने बताया कि बाबूलाल के तीन बच्चे हैं और परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी उन्हीं पर थी. काफी तलाश के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिलने पर मुफस्सिल थाना में उनके लापता होने की सूचना दी गई. अब परिजन और ग्रामीण प्रशासन से जल्द से जल्द बाबूलाल की तलाश कर उन्हें सुरक्षित वापस लाने की गुहार लगा रहे हैं. परिवार लगातार उनके लौटने का इंतजार कर रहा है.

यह भी पढ़ें: सूबेदार कौशल किशोर के सेवानिवृत्ति पर पूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट एसोसिएशन ने किया भव्य स्वागत एवं सम्मान

संबंधित सामग्री

ट्रांसपोर्ट नगर से बदलेगी रांची की परिवहन व्यवस्था की तस्वीर, शहर को जाम और भारी, वाहनों के दबाव से मिलेगी राहत

झारखंड

ट्रांसपोर्ट नगर से बदलेगी रांची की परिवहन व्यवस्था की तस्वीर, शहर को जाम और भारी, वाहनों के दबाव से मिलेगी राहत

नवनिर्मित ट्रांसपोर्ट नगर के फेज-1 एवं फेज-2 का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, सुविधाओं के विस्तार एवं संचालन को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

यौन अपराधों में मद्रास हाई कोर्ट ने बदली फैसलों की भाषा, पहल दूसरे राज्यों के लिए बने सकेगी नजीर

देश-विदेश

यौन अपराधों में मद्रास हाई कोर्ट ने बदली फैसलों की भाषा, पहल दूसरे राज्यों के लिए बने सकेगी नजीर

मद्रास हाई कोर्ट ने नई हैंडबुक जारी कर इसी के अनुरूप फैसलों की भाषा को मर्यादित रखने की दी सलाह

गढ़वा पहुंचे छात्र नेता देवेन्द्र नाथ महतो, छात्रों ने कंधे पर बिठाकर गर्मजोशी से किया स्वागत

झारखंड

गढ़वा पहुंचे छात्र नेता देवेन्द्र नाथ महतो, छात्रों ने कंधे पर बिठाकर गर्मजोशी से किया स्वागत

देवेन्द्र नाथ महतो ने सुप्रसिद्ध गढ़देवी मंदिर में माथा टेका, कहा- हम झारखण्ड के छात्रों को न्यायालय पर भरोसा है

गढ़वा: खाद्य सुरक्षा पदाधिकारियों ने सदर प्रखंड समेत जिले के विभिन्न प्रखंडों की खाद्य प्रतिष्ठानों का किया औचक निरीक्षण

झारखंड

गढ़वा: खाद्य सुरक्षा पदाधिकारियों ने सदर प्रखंड समेत जिले के विभिन्न प्रखंडों की खाद्य प्रतिष्ठानों का किया औचक निरीक्षण

खाद्य सुरक्षा विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी में बड़ी मात्रा में गैर अनुमोदित रंग और मिलावटी खोवा व मिठाइयों को कराया नष्ट.

अनुसूचित जनजाति आयोग की अध्यक्ष डॉ आशा लकड़ा ने यूसिल प्रभावित गांव के आदिवासियों का जाना दर्द

झारखंड

अनुसूचित जनजाति आयोग की अध्यक्ष डॉ आशा लकड़ा ने यूसिल प्रभावित गांव के आदिवासियों का जाना दर्द

ग्रामीणों ने आशा लकड़ा के समक्ष यूसिल के खिलाफ खोला शिकायतों का पिटारा