धनबाद में HIV संक्रमण के प्रति जागरूकता रैली निकाली गई

धनबाद में HIV संक्रमण के प्रति जागरूकता रैली निकाली गई

धनबाद में hiv संक्रमण के प्रति जागरूकता रैली निकाली गई

सोनू कुमार/न्यूज़11 भारत 
धनबाद/डेस्क:
शहर में HIV संक्रमण के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से सघन जागरूकता रैली निकाली गई. इस रैली का मुख्य विचार समाज में HIV संक्रमण के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर करना और लोगों को इसके बचाव एवं रोकथाम के बारे में जानकारी देना था.

HIV संक्रमण आज के समय में तेजी से फैलता जा रहा है. समाज में इसे अब भी एक टैबू के रूप में देखा जाता है, जिसके कारण लोग खुलकर इस विषय पर बात करने या जांच कराने से कतराते हैं. इसी झिझक को तोड़ने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया.
यह रैली झारखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति (JSACS) के तत्वावधान में आयोजित की गई, जिसमें HIV एवं यौन संचारित रोगों (STI) से संबंधित जानकारी जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास किया गया.

कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने बताया कि HIV संक्रमित दंपत्ति भी उचित चिकित्सा और सावधानियों के माध्यम से अपने बच्चे को संक्रमण से बचा सकते हैं. साथ ही बताया गया कि शहर के सभी प्रमुख स्वास्थ्य संस्थानों में HIV जांच की सुविधा उपलब्ध है. यह जांच पूरी तरह से गोपनीय (Confidential) होती है, और जांच कराने वाले व्यक्ति की पहचान गुप्त रखी जाती है.

यह भी पढ़े: चाईबासा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो माओवादी गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

बेंगाबाद प्रखंड सभागार में चल रहे चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का पंचायत सचिव, पंचायत सहायक, मुखिया ने किया बहिष्कार

झारखंड

बेंगाबाद प्रखंड सभागार में चल रहे चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का पंचायत सचिव, पंचायत सहायक, मुखिया ने किया बहिष्कार

शेखपुरा जिले में टोटो और स्कॉर्पियों  के बीच टक्कर में करीब डेढ़ दर्जन लोग घायल, कुछ की हालत गंभीर

बिहार

शेखपुरा जिले में टोटो और स्कॉर्पियों के बीच टक्कर में करीब डेढ़ दर्जन लोग घायल, कुछ की हालत गंभीर

मेदनीसारे पंचायत में नारी अदालत कमेटी का गठन, महिलाओं को मिली अधिकारों की जानकारी

झारखंड

मेदनीसारे पंचायत में नारी अदालत कमेटी का गठन, महिलाओं को मिली अधिकारों की जानकारी

किचटो पंचायत में हुई भाजपा पिपरवार मंडल की बैठक में सांसद तीर्थ दर्शन कार्यक्रम पर हुई चर्चा

झारखंड

किचटो पंचायत में हुई भाजपा पिपरवार मंडल की बैठक में सांसद तीर्थ दर्शन कार्यक्रम पर हुई चर्चा

बरवाडीह में कल्याण योजनाओं में भारी गड़बड़ी का आरोप, ग्रामीणों ने उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता से की निष्पक्ष जांच की मांग

झारखंड

बरवाडीह में कल्याण योजनाओं में भारी गड़बड़ी का आरोप, ग्रामीणों ने उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता से की निष्पक्ष जांच की मांग