भरत मंडल/न्यूज 11 भारत
गांडेय/डेस्क: गांडेय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मोनिका गाड़ी ने की. इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों एवं स्थानीय लोगों को स्वेच्छा से नियमित रक्तदान करने तथा जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आने की शपथ दिलाई गई.
डॉ. मोनिका गाड़ी ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है और एक यूनिट रक्त कई जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन दे सकता है. वहीं प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक मोहन प्रसाद ने कहा कि रक्त की आवश्यकता किसी भी व्यक्ति को कभी भी पड़ सकती है, इसलिए समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना जरूरी है. कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे.
यह भी पढ़ें: तेज आंधी-पानी से मनोहरपुर में भारी नुकसान, महिला घायल, कई स्थानों पर पेड़ गिरे