कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, संत मरियम विद्यालय आने का दिया न्योता

By : News11 Bharat
कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, संत मरियम विद्यालय आने का दिया न्योता

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:मेदिनीनगर/रांची: संत मरियम आवासीय विद्यालय के चेयरमैन अविनाश देव ने गांडेय विधायक सह झारखंड विधानसभा महिला एवं बाल विकास समिति की अध्यक्ष कल्पना सोरेन से मुलाकात की. रांची स्थित आवासीय कार्यालय में हुई इस शिष्टाचार मुलाकात के दौरान श्री देव ने उन्हें नए साल की शुभकामनाएं दीं और मेदिनीनगर स्थित अपने विद्यालय में आने के लिए आमंत्रित किया.

झारखंडी संस्कृति से किया स्वागत

मुलाकात के दौरान अविनाश देव ने कल्पना सोरेन को अंगवस्त्र और झारखंडी संस्कृति को दर्शाने वाली तस्वीर भेंट कर उनका स्वागत किया. इस दौरान पलामू में शिक्षा के स्तर और विद्यालय की गतिविधियों पर लंबी चर्चा हुई. श्री देव ने विद्यालय की विवरणिका (प्रोस्पेक्टस) भी सौंपी, जिसे देखकर श्रीमती सोरेन काफी प्रभावित हुईं.

शिक्षा के प्रति लगाव और बच्चों को गोद लेने की पहल को सराहा

अविनाश देव ने जब विद्यालय के हॉस्टल और वहां गोद लिए गए बच्चों की शिक्षा-दीक्षा के बारे में बताया, तो कल्पना सोरेन ने काफी उत्सुकता दिखाई. उन्होंने कहा, "मुझे शिक्षा से हमेशा लगाव रहा है. आज जिम्मेदारी थोड़ी बड़ी है, लेकिन शिक्षा के प्रति मेरा प्रेम कम नहीं हुआ है. पलामू जैसे सुदूर जिले में इस तरह का शैक्षणिक संस्थान होना सराहनीय है.

जल्द पलामू आने की भरी हामी

विद्यालय के सामाजिक कार्यों और शैक्षणिक वातावरण से प्रभावित होकर कल्पना सोरेन ने विद्यालय आने के निमंत्रण को सहर्ष स्वीकार किया. उन्होंने आश्वासन दिया कि वे जल्द ही संत मरियम विद्यालय का भ्रमण करेंगी और बच्चों से मुलाकात करेंगी. मुलाकात के बाद अविनाश देव ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन विद्यालय के लिए प्रेरणादायक होगा.

यह भी पढ़ें: पलामू में अजीबोगरीब मामला, घर के दरवाजे के बाहर रखी मिली इंसान की खोपड़ी, इलाके में दहशत

संबंधित सामग्री

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

आवेदन में मारपीट के साथ-साथ एक महिला के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया गया है.

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

रांची और आसपास के इलाकों में भी आज से 25 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई गयी है.

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई