'मनरेगा पर हमला बर्दाश्त नहीं'.. जामताड़ा में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन 

By : Ark Sahuliyar
'मनरेगा पर हमला बर्दाश्त नहीं'.. जामताड़ा में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन 

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः
मनरेगा योजना से छेड़छाड़ और उसका नाम बदलने की भाजपा की साजिश के खिलाफ आज जामताड़ा में कांग्रेस पार्टी का जबरदस्त, उग्र और ऐतिहासिक प्रदर्शन देखने को मिला.

इस आंदोलन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, महिलाओं एवं युवा साथियों की भारी भागीदारी रही. पूरे क्षेत्र में केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ गूंजते नारे यह साफ़ संदेश दे रहे थे कि गरीबों के हक़ से कोई समझौता नहीं होगा.

डॉ. इरफान अंसारी का भाजपा पर प्रहार
इस अवसर पर झारखंड सरकार के मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने केंद्र की भाजपा सरकार पर सीधा और तीखा हमला बोलते हुए कहा, “मनरेगा कांग्रेस की ऐतिहासिक देन है. यह योजना सोनिया गांधी द्वारा देश के किसानों, मजदूरों और गरीबों को रोज़गार की कानूनी गारंटी देने के लिए लाई गई थी. आज यह करोड़ों गरीब परिवारों की जीवनरेखा है, लेकिन भाजपा इसे कमजोर करने और धीरे-धीरे खत्म करने की साजिश कर रही है.”

उन्होंने कहा, “भाजपा को गरीब, किसान और मजदूर की खुशहाली कभी रास नहीं आई. कभी नाम बदलने का खेल, तो कभी 60:40 जैसे प्रावधान, यह सब गरीबों से उनका संवैधानिक अधिकार छीनने की चाल है. झारखंड जैसे गरीब राज्य में इसका सबसे ज़्यादा नुकसान मजदूरों को होगा, जिसे कांग्रेस किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी.”

डॉ. अंसारी ने कहा कि  भाजपा शासन में बेरोजगारी चरम पर है, महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है और युवा भटकने को मजबूर हैं. रोजगार देने में पूरी तरह विफल भाजपा अब कांग्रेस की जनकल्याणकारी योजनाओं के नाम बदलकर जनता को गुमराह कर रही है.

उन्होंने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा, “अगर भाजपा अच्छा काम नहीं कर सकती तो कम से कम बुरा करना बंद करे. गरीब, किसान और मजदूर को जीने दीजिए. मनरेगा का नाम बदला गया या उसकी ताकत कमजोर की गई तो कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी. जरूरत पड़ी तो आंदोलन, घेराव और उग्र प्रदर्शन भी होगा.”

उन्होंने यह भी याद दिलाया कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने मनरेगा के तहत सौ दिन के रोजगार की कानूनी गारंटी दी थी. मौजूदा सरकार द्वारा उस अधिनियम में किया गया बदलाव पूरी तरह अनुचित है.

डॉ. अंसारी ने कहा- इतनी बड़ी कल्याणकारी योजना का संचालन इस नई व्यवस्था में राज्य सरकारों के लिए संभव नहीं होगा. परिणामस्वरूप मनरेगा के अंतर्गत पर्याप्त कार्य उपलब्ध नहीं हो पाएगा और इसका सीधा नुकसान गरीब एवं ग्रामीण मजदूरों को होगा.

जामताड़ा जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपिका बेसरा ने इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “कांग्रेस पार्टी मनरेगा के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ को सफल नहीं होने देगी. जनता के हक़ की यह लड़ाई पूरी ताकत और एकजुटता के साथ लड़ी जाएगी.”

इस मौके पर निशापति हांसदा ने भाजपा को गरीब-विरोधी और आदिवासी-विरोधी बताते हुए कहा, “भाजपा सिर्फ छीनना जानती है. यह पार्टी कभी भी आम जनता और आदिवासियों का भला नहीं सोच सकती.”

आंदोलन के प्रमुख संदेश
★मनरेगा से गांधी जी का नाम हटाना गरीबों के सम्मान पर हमला
★60:40 प्रावधान के जरिए राज्यों पर बोझ डालने की साजिश
★भाजपा की नीतियों से बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई
★कांग्रेस गरीब-मजदूर-किसान के साथ चट्टान की तरह खड़ी
★जरूरत पड़ी तो आंदोलन और तेज़ किया जाएगा

उपस्थित प्रमुख नेता व कार्यकर्ता
कार्यक्रम में जामताड़ा जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष विजय दुबे, अजित दुबे, मुक्ता मंडल, बाम सरखेल, पूर्णिमा धर, कमरुद्दीन अंसारी, नंदकिशोर सिंह, अरुण दास, मिरुदी सोरेन, विनोद छतरी, प्रकाश मंडल, दानिश रहमान, वर्षा खान, जसबीर गांधी, तनवीर आलम, आरसी, राजकुमार दास, अभय पांडेय, बीरबल अंसारी, मुनमुन चक्रबर्ती, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

ये भी पढ़ें- रांची नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, बकाया रेंट को लेकर अपर बाजार में बच्चा नारायण सिंह की दुकान सील

 

संबंधित सामग्री

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

आवेदन में मारपीट के साथ-साथ एक महिला के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया गया है.

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

रांची और आसपास के इलाकों में भी आज से 25 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई गयी है.

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई