समता स्कूल में मकर संक्रांति पर आकर्षक पतंगबाजी प्रतियोगिता, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

By : News11 Bharat
समता स्कूल में मकर संक्रांति पर आकर्षक पतंगबाजी प्रतियोगिता, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

विकास कुमार/न्यूज़ 11 भारत

हुसैनाबाद/डेस्क: हुसैनाबाद शहर के शिव शक्ति नगर और नहर मोड़ धरहरा जपला स्थित समता स्कूल में मकरसंक्रांति के पावन अवसर पर विद्यार्थियों के बीच पतंगबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसका शुभारंभ स्कूल के प्रधानाध्यापक और निदेशक अक्षय कुमार चौहान ने भारत माता के चित्र पर पुष्प और माल्यार्पण कर किया. प्रतियोगिता “पतंग बनाओ, पतंग उड़ाओ” थी, जिसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए एक से बढ़कर एक पतंग बनाई. पतंगों पर मकरसंक्रांति के संदेश, भारत की एकता, पर्यावरण संरक्षण, कार्टून और हास्य पात्रों जैसे डोरेमॉन और पोपट को खूबसूरती से चित्रित किया गया.

आकाश में उड़ती इन रंग-बिरंगी पतंगों ने सभी का मन मोह लिया. सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित करते हुए अक्षय कुमार चौहान ने सभी विद्यार्थियों को मकरसंक्रांति की शुभकामनाएं दी और कहा कि यह पर्व आपसी भाईचारा, प्रेम और सौहार्द्र का संदेश देता है. अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएँ – विनोद चौधरी, संतोष मिश्रा, किरण देवी, अंजली सिंह, सुधांशु कुमार सिंह, विनोद कुमार सिंह, अनुज कुमार सिंह, राहुल चौहान, विकास कुमार, दशरथ कुमार, कार्तिक कुमार, रिमझिम देवी, प्रियंका देवी, बबीता देवी, शकुंतला देवी, रीना देवी, अंशी सिंह, चांदनी कुमारी, उम्म सैयद, पंकज राज, संजीत कुमार, अभिषेक कुमार, राहुल गुप्ता; गार्ड नंदू प्रजापति, परिचारिका विमला कुंवर, कौशल्या देवी सहित अन्य उपस्थित थे. विद्यालय ने इस आयोजन के माध्यम से बच्चों में रचनात्मकता, सहयोग और सांस्कृतिक चेतना बढ़ाने का प्रयास किया.

यह भी पढ़ें: देवरी ओपी पुलिस की तत्परता से घायल समय पर पहुंचा अस्पताल, सड़क हादसे में गंभीर घायल इलाज के बाद रेफर

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य