पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के आवास पर अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य 

By : Ark Sahuliyar
पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के आवास पर अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य 

न्यूज़11 भारत
गढ़वा/डेस्क:
पवित्रता, कठिन तपस्या एवं लोक आस्था का महापर्व छठ के तीसरे दिन झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री झामुमो के केंद्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर के गढ़वा स्थित आवास पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य  दिया गया. 

पूर्व मंत्री के बड़े भईया एवं भाभी ने छठ व्रत की है. भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर सभी ने गढ़वा सहित पूरे झारखंड की सुख, समृद्धि व खुशहाली की कामना की.

ज्ञात हो कि पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर से सभी परिजन प्रतिवर्ष गढ़वा में ही  छठ व्रत करते हैं. इस दौरान उनके परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहते हैं.  अपने आवास पर अर्घ्य पूजा संपन्न होने के बाद पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने शहर के विभिन्न छठ घाटों का भ्रमण किया. उन्होंने छठी मईया से देश की एकता, अखंडता एवं सौहार्द बनाए रखने की कामना की.

ये भी पढ़ें- कांके डैम में उमड़ी आस्था की भीड़, छठ घाटों पर जुटने लगे श्रद्धालु, कांके सीओ खुद कर रहे व्यवस्थाओं का निरीक्षण 

संबंधित सामग्री

आदित्यपुर के आजाद मैदान में फुटबॉल का महाकुंभ, 32 टीमों के बीच खिताब की जंग

आदित्यपुर के आजाद मैदान में फुटबॉल का महाकुंभ, 32 टीमों के बीच खिताब की जंग

आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया

भरनो में 508 नवसाक्षरों ने दी बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक परीक्षा, डीएसई ने लिया जायजा

भरनो में 508 नवसाक्षरों ने दी बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक परीक्षा, डीएसई ने लिया जायजा

परीक्षा में प्रखंड के 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के कुल 508 नवसाक्षर महिला-पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया

यूक्रेन ने रूस पर किया अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1600 अटैक से पहुंची भारी क्षति, रिफाइनरी को भी पहुंचा नुकसान

यूक्रेन ने रूस पर किया अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1600 अटैक से पहुंची भारी क्षति, रिफाइनरी को भी पहुंचा नुकसान

मास्को में गिरे 450 ड्रोन से रिफाइनरी के साथ एक 21 मंजिला इमारत क को पहुंचा भारी नुकसान

पार्टी अनुशासन सर्वोपरि है! अनुशासन समिति ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को कारण बताओ नोटिस किया जारी

पार्टी अनुशासन सर्वोपरि है! अनुशासन समिति ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को कारण बताओ नोटिस किया जारी

पूर्व में भी पार्टी अनुशासन के उल्लंघन के कारण योगेंद्र साव को पार्टी से निष्कासित किया गया था