न्यूज11 भारत
धनबाद/डेस्कः- बीबीएमकेयू धनबाद व बोकारो के डिग्री कॉलेजों में चार वर्षीय स्नातक कोर्स सत्र 2025-29 व तीन वर्षीय वोकेशनल कोर्स में बची हुई सीटों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 27 अक्तूबर है. नामांकन के लिए छात्र-छात्राओं को चांसलर पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा. 29 अक्तूबर को फेज थ्री की पहली चयन सूची जारी की जाएगी. 30 अक्तूबर से तीन नवंबर तक चयनित का नामांकन होगा.