मिड-डे मील घोटाला

100 करोड़ के मिड-डे मील घोटाला मामले में आरोपी गिरिजा शंकर कुमार को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत

100 करोड़ रुपये के मिड-डे मील घोटाला मामले में आरोपी गिरिजा शंकर कुमार को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है

By : Ark Sahuliyar
100 करोड़ के मिड-डे मील घोटाला मामले में आरोपी गिरिजा शंकर कुमार को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत

न्यूज11 भारत 
रांची/डेस्क:
झारखंड उच्च न्यायालय ने गुरुवार को एक महत्वपूर्ण सुनवाई करते हुए राज्य के बेहद चर्चित और लगभग 100 करोड़ रुपये के मध्याह्न भोजन वित्तीय हेरफेर से जुड़े मामले में आरोपी गिरिजा शंकर कुमार को बड़ी राहत दी है. न्यायाधीश अनुभा रावत चौधरी की कोर्ट ने गिरिजा शंकर कुमार की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी करते हुए उनकी अग्रिम जमानत मंजूर कर ली है.

हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान गिरिजा शंकर कुमार की ओर से अधिवक्ता इंद्रजीत सिन्हा ने दलीलें पेश कीं. कोर्ट को बताया कि मामले की जांच केंद्रीय एजेंसी सीबीआई (CBI) द्वारा पहले ही पूरी की जा चुकी है और इस मामले के अन्य पहलुओं में पूर्व में भी सहयोग किया गया है. जिसका सीबीआई की ओर से पक्ष रख रहे वरीय अधिवक्ता प्रशांत पल्लव ने विरोध किया. दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद हाई कोर्ट ने आरोपी को अग्रिम राहत प्रदान किया.

क्या है पूरा मामला?
यह पूरा विवाद साल 2017 में धनबाद और रांची संभाग में दर्ज सीबीआई आरसी केस संख्या 80/2017 (RC Case No. 0000080/2017) से जुड़ा हुआ है. आरोप है कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की हटिया शाखा से झारखंड राज्य मध्याह्न भोजन (Mid-Day Meal) प्राधिकरण के खाते की लगभग 100 करोड़ की सरकारी राशि को नियमों को ताक पर रखकर 'भानु कंस्ट्रक्शन' नामक एक निजी कंपनी के खाते में डायवर्ट कर दिया गया था. गिरिजा शंकर कुमार पर 'सनप्लांट ग्रुप' की कंपनियों के माध्यम से इस पूरे वित्तीय नेटवर्क और साजिश में शामिल होने का आरोप केंद्रीय जांच एजेंसी ने लगाया था, जिसका ट्रायल वर्तमान में धनबाद की विशेष अदालत में चल रहा है.

यह भी पढ़ें- JSSC-CGL फर्जीवाड़ा के किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई की जमानत याचिका पर हुई आंशिक सुनवाई

संबंधित सामग्री

मोहम्मदगंज पुलिस की कार्रवाई, अलग-अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

मोहम्मदगंज पुलिस की कार्रवाई, अलग-अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

पुलिस ने दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया

झारखंड चैंबर ने 2,000 रूपए से अधिक के चुनिंदा UPI व्यापारी लेन-देन पर प्रस्तावित MDR वापस लेने की मांग की

झारखंड चैंबर ने 2,000 रूपए से अधिक के चुनिंदा UPI व्यापारी लेन-देन पर प्रस्तावित MDR वापस लेने की मांग की

फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने 2,000 रूपए से अधिक के चुनिंदा यूपीआई व्यापारी लेन-देन पर प्रस्तावित एमडीआर को वापस लेने की मांग की.

JNV पतरातू में अनियमितताएं सामने आने पर उपायुक्त ने दिए कड़े निर्देश, उच्च स्तरीय जांच समिति गठित करने का निर्देश

JNV पतरातू में अनियमितताएं सामने आने पर उपायुक्त ने दिए कड़े निर्देश, उच्च स्तरीय जांच समिति गठित करने का निर्देश

अभिभावकों की शिकायतों के बाद उपायुक्त रामगढ़ ने जवाहर नवोदय विद्यालय पतरातू का किया औचक निरीक्षण

14वीं JPSC फर्जीवाड़ा: जेल में बंद आरोपी प्रदीप कुमार सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने CID से मांगा जवाब 

14वीं JPSC फर्जीवाड़ा: जेल में बंद आरोपी प्रदीप कुमार सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने CID से मांगा जवाब 

14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले में जेल में बंद आरोपी प्रदीप कुमार सिंह की जमानत याचिका पर अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट में सुनवाई हुई.

धान खरीद की तैयारी को लेकर खाद्य आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक, डीलरों के एक वर्ष के बकाया कमीशन का शीघ्र होगा भुगतान

धान खरीद की तैयारी को लेकर खाद्य आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक, डीलरों के एक वर्ष के बकाया कमीशन का शीघ्र होगा भुगतान

किसानों को समय पर भुगतान, धान की पारदर्शी खरीद और बिचौलियों पर रोक सरकार की प्राथमिकता