गढ़वा में जमीन के लिए चाचा की हत्या हुई थी हत्या, गढ़वा पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया खुलासा

उद्भेदन

गढ़वा में जमीन के लिए चाचा की हत्या हुई थी हत्या, गढ़वा पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया खुलासा

पुलिस के मुताबिक मृतक की दो बेटियां थीं और उसकी करीब चार एकड़ जमीन पर आरोपियों की नजर थी

गढ़वा में जमीन के लिए चाचा की हत्या हुई थी हत्या गढ़वा पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया खुलासा

अरुण कुमार यादव/न्यूज11  भारत

गढ़वा/डेस्क: गढ़वा में चाचा की जमीन हथियाने के लिए मां और बेटे ने मिलकर रिश्ते का ही कत्ल कर दिया. पुलिस के मुताबिक, मृतक की दो बेटियां थीं और उसकी करीब चार एकड़ जमीन पर आरोपियों की नजर थी. इसी लालच में गला घोंटकर हत्या की गई और शव को मकई के खेत में फेंक दिया गया. पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर मामले का खुलासा करते हुए मां-बेटे को गिरफ्तार कर लिया. सनसनीखेज मामला गढ़वा जिले का है.

“बेटा, तोहर चाचा के दू गो बेटी हउ... अगर चाचा के रास्ते से हटा देबे, त सब जमीन हमनी के हो जाई.”पुलिस के मुताबिक, इसी सोच के साथ मां और बेटे ने मिलकर हत्या की खौफनाक साजिश रची. आरोप है कि दोनों ने मिलकर चाचा राजेंद्र यादव की गला घोंटकर हत्या कर दी और वारदात के बाद शव को मकई के खेत में फेंक दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मकई के खेत से राजेंद्र यादव का शव बरामद किया. इसके बाद पुलिस ने जांच तेज की और महज 24 घंटे के भीतर पूरे हत्याकांड का खुलासा कर दिया.

गढ़वा एसडीपीओ दिल्लु लोहार के मुताबिक, हत्या की वजह करीब चार एकड़ जमीन थी. मृतक की दो बेटियां थीं. पुलिस का दावा है कि इसी वजह से उसकी भाभी मिला देवी और भतीजा मुन्नू यादव ने मिलकर राजेंद्र यादव को रास्ते से हटाने की साजिश रची. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ और जांच के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की आगे की जांच में जुटी है. घटना गढ़वा जिले के डंडई थाना क्षेत्र के करके गांव के यादव टोला की.

यह भी पढ़ें: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार युवती घायल, बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर

संबंधित सामग्री

JSSC-CGL प्रतियोगिता परीक्षा में गड़बड़ी मामले में सीआईडी की कार्रवाई, राजन कुमार को पटना से किया गिरफ्तार

झारखंड

JSSC-CGL प्रतियोगिता परीक्षा में गड़बड़ी मामले में सीआईडी की कार्रवाई, राजन कुमार को पटना से किया गिरफ्तार

आरोपी ने कई अभ्यर्थियों को पश्चिम बंगाल के नियामतपुर के एक होटल में ले जाकर परीक्षा के प्रश्नों और उत्तरों को रटवाया था

सरकार बताए कि छात्रों पर गंभीर धाराएं वाले मुकदमे वापस लेने के लिए हाईकोर्ट में पहल क्यों नहीं हुई - प्रतुल शाहदेव

झारखंड

सरकार बताए कि छात्रों पर गंभीर धाराएं वाले मुकदमे वापस लेने के लिए हाईकोर्ट में पहल क्यों नहीं हुई - प्रतुल शाहदेव

मंत्रियों ने छात्रों के साथ धरना स्थल पर डांस तक का नाटक किया, परंतु रिलीफ नहीं पहुंचाया

स्वच्छ वायु दिवस पर जारंगडीह दक्षिणी पंचायत में पर्यावरण सखी ने किया पौधरोपण

झारखंड

स्वच्छ वायु दिवस पर जारंगडीह दक्षिणी पंचायत में पर्यावरण सखी ने किया पौधरोपण

स्थानीय महिलाओं के साथ मिलकर के स्वच्छ वायु दिवस मनाया गया

जामताड़ा सदर अस्पताल में चिकित्सकों की समयबद्ध उपस्थिति और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

झारखंड

जामताड़ा सदर अस्पताल में चिकित्सकों की समयबद्ध उपस्थिति और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

चिकित्सक के उपलब्ध नहीं रहने के कारण घायल मरीज को इलाज और रेफर की प्रक्रिया के लिए इंतजार करना पड़ा

जारंगडीह में चंद्रवंशी एकता मंच का किया गया गठन, शाखा अध्यक्ष बने आनंत कुमार, सचिव लक्ष्मण राम

झारखंड

जारंगडीह में चंद्रवंशी एकता मंच का किया गया गठन, शाखा अध्यक्ष बने आनंत कुमार, सचिव लक्ष्मण राम

समाज को नशा मुक्त बनाने को लेकर जागरूकता सम्बंधित कार्यक्रम किया जाने का भी निर्णय लिया गया