बरवाडीह में सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया गया सघन वाहन जांच अभियान

By : News11 Bharat
बरवाडीह में सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया गया सघन वाहन जांच अभियान

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत

बरवाडीह/डेस्क: सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रविवार को बरवाडीह थाना क्षेत्र के ब्लॉक गेट के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी अनुराग कुमार ने किया. अभियान के दौरान दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों को रोककर चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन से संबंधित कागजात तथा हेलमेट की जांच की गई. सभी दस्तावेज सही पाए जाने पर ही वाहन चालकों को आगे जाने की अनुमति दी गई.

थाना प्रभारी अनुराग कुमार ने बताया कि यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण पाने और लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है. उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे हमेशा हेलमेट का प्रयोग करें, वैध दस्तावेज अपने साथ रखें और यातायात नियमों का सख्ती से पालन करें.

इस सघन जांच अभियान में मौके पर एएसआई उपेंद्र सिंह समेत थाना के दर्जनों पुलिसकर्मी मौजूद रहे, जिन्होंने जांच कार्य में सक्रिय भूमिका निभाई और वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया.

यह भी पढ़ें: कांग्रेस संगठन को मिली नई मजबूती, रामनरेश यादव बने जिला उपाध्यक्ष

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य