मानवता की मिसाल: शांतिनिकेतन स्कूल चालक ने घायल महिला को स्कूल वैन से पहुंचाया अस्पताल

By : News11 Bharat
मानवता की मिसाल: शांतिनिकेतन स्कूल चालक ने घायल महिला को स्कूल वैन से पहुंचाया अस्पताल

प्रमोद कुमार न्यूज़11 भारत बरवाडीह 

बरवाडीह (लातेहार) :- बरवाडीह स्थित शांति निकेतन पब्लिक स्कूल के वैन चालक टिंकू खान ने आज इंसानियत की मिसाल पेश की. जानकारी के अनुसार, विद्यालय के समीप मुख्य सड़क पर एक महिला सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई थी और सड़क किनारे पड़ी थी. घटना की जानकारी मिलते ही चालक टिंकू खान ने तुरंत स्कूल के निदेशक डॉ. पवन कुमार गुप्ता को सूचित किया. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डॉ. गुप्ता ने एंबुलेंस का इंतजार किए बिना घायल महिला को स्कूल वैन से ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बरवाडीह पहुंचाने का निर्देश दिया.
निर्देश मिलते ही चालक टिंकू खान ने बिना देर किए घायल महिला को सावधानीपूर्वक अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका उपचार जारी है.
स्थानीय लोगों ने चालक टिंकू खान और स्कूल प्रबंधन के इस मानवीय कदम की जमकर सराहना की है. सभी ने कहा कि ऐसे कार्य समाज में मानवता और संवेदना की मिसाल कायम करते हैं

यह भी पढ़ें: धनबाद: गांवों के ठोस कचरा प्रबंधन की तैयार होगी योजना, डीसी ने बैठक में हर घर में शौचालय निर्माण की कही बात

संबंधित सामग्री

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

आवेदन में मारपीट के साथ-साथ एक महिला के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया गया है.

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

रांची और आसपास के इलाकों में भी आज से 25 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई गयी है.

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई