रांची के ओरमांझी में झुंड से बिछड़ कर पहुंचा हाथी, दो को किया घायल, फसलों को पहुंचाया नुकसान

By : News11 Bharat
रांची के ओरमांझी में झुंड से बिछड़ कर पहुंचा हाथी, दो को किया घायल, फसलों को पहुंचाया नुकसान

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क:  रांची के ओरमांझी इलाके में अहले सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब झुंड से भटका एक जंगली हाथी रिहायशी क्षेत्र में घुस आया. हाथी के हमले में दो लोग घायल हो गए, जबकि खेतों में खड़ी फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है.ओरमांझी थाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में आज सुबह उस समय दहशत फैल गई, जब जंगल से भटककर एक जंगली हाथी गांव में प्रवेश कर गया. हाथी ने कई खेतों में घुसकर फसलों को रौंद दिया और विरोध करने पर दो ग्रामीणों को घायल कर दिया.

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है. वनकर्मी हाथी की गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की जा रही है. वन विभाग का कहना है कि हाथी को सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर वापस भेजने की कोशिश की जा रही है. फिलहाल इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है ताकि किसी और तरह का नुकसान न हो.

फिलहाल ओरमांझी इलाके में वन विभाग की टीम तैनात है और हालात पर नजर रखी जा रही है. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि हाथी के पास जाने की कोशिश न करें.

यह भी पढ़ें: बीजेपी ने एक साधारण कार्यकर्ता को शिखर पर पहुंचाने का काम किया है - संजय सिंह
 
संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य