रांची के मोरहाबादी इलाके में स्कूटी चोरी की कोशिश नाकाम, पुलिस ने हिरासत में लिया

रांची के मोरहाबादी इलाके में स्कूटी चोरी की कोशिश नाकाम, पुलिस ने हिरासत में लिया

रांची के मोरहाबादी इलाके में स्कूटी चोरी की कोशिश नाकाम पुलिस ने हिरासत में लिया

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
रांची के मोरहाबादी इलाके में चोरी की एक कोशिश नाकाम हो गई. मोरहाबादी स्थित ऑक्सीजन के बाहर एक चोर स्कूटी चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया. जानकारी के अनुसार, चोर मास्टर चाबी की मदद से स्कूटी खोलने की कोशिश कर रहा था. उसी दौरान स्कूटी के मालिक की नजर उस पर पड़ गई. स्कूटी मालिक ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई. इसके बाद चोर को पकड़ लिया गया और इसकी सूचना पुलिस को दी. 

मौके पर पहुंची पुलिस ने चोर को हिरासत में ले लिया और थाने ले गई. बताया जा रहा है कि चोर काफी देर से स्कूटी के पास संदिग्ध तरीके से घूम रहा था. समय रहते स्कूटी मालिक की सतर्कता से बड़ी चोरी होने से बच गई. पुलिस चोर से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह पहले भी इस तरह की घटनाओं में शामिल रहा है या नहीं. इलाके में बढ़ती चोरी की घटनाओं को लेकर लोगों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग की है.

ये भी पढ़ें- Republic Day 2026: 26 जनवरी का वो ऐतिहासिक इतिहास, जिनमें बसता है भारत का गणतंत्र
 
संबंधित सामग्री

असम के मुख्‍यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार

देश-विदेश

असम के मुख्‍यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार

हिरासत में हुई मौत के मामलों पर ज्यूडिशियल इंक्वायरी को लेकर झारखंड हाई कोर्ट ने गृह सचिव से किया सवाल

झारखंड

हिरासत में हुई मौत के मामलों पर ज्यूडिशियल इंक्वायरी को लेकर झारखंड हाई कोर्ट ने गृह सचिव से किया सवाल

मानव वन्य-प्राणी संघर्ष की रोकथाम को सर्वोच्च प्राथमिकता दें - संजीव कुमार प्रधान मुख्य वन संरक्षक

झारखंड

मानव वन्य-प्राणी संघर्ष की रोकथाम को सर्वोच्च प्राथमिकता दें - संजीव कुमार प्रधान मुख्य वन संरक्षक

बगोदर में बाल विवाह मुक्त अभियान को लेकर जागरूकता कार्यशाला, सामूहिक शपथ दिलाई गई

झारखंड

बगोदर में बाल विवाह मुक्त अभियान को लेकर जागरूकता कार्यशाला, सामूहिक शपथ दिलाई गई

चंदवा: आमजन की मांग पर शुरू हुई बुध बाजार हाट की जमीन की मापी

झारखंड

चंदवा: आमजन की मांग पर शुरू हुई बुध बाजार हाट की जमीन की मापी