अम्बेडकर चेतना परिषद

हुसैनाबाद में अम्बेडकर चेतना परिषद का विरोध प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपे दो ज्ञापन

अम्बेडकर चेतना परिषद की हुसैनाबाद अनुमंडल इकाई ने शनिवार को शहर के अम्बेडकर चौक स्थित डॉ. बीआर अम्बेडकर की प्रतिमा के समक्ष विरोध मार्च और सभा का आयोजन किया.

By : Ark Sahuliyar
हुसैनाबाद में अम्बेडकर चेतना परिषद का विरोध प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपे दो ज्ञापन

न्यूज़11 भारत 
पलामू/डेस्क:
अम्बेडकर चेतना परिषद की हुसैनाबाद अनुमंडल इकाई ने शनिवार को शहर के अम्बेडकर चौक स्थित डॉ. बीआर अम्बेडकर की प्रतिमा के समक्ष विरोध मार्च और सभा का आयोजन किया. इसके बाद अनुमंडल पदाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम दो अलग-अलग ज्ञापन सौंपे गए.पहले ज्ञापन में परिषद ने मुख्य निर्वाचन आयोग पर एसआईआर के नाम पर मतदाताओं के बीच भ्रम की स्थिति पैदा करने और पद के दुरुपयोग का आरोप लगाया. परिषद ने संविधान के अनुच्छेद 324 के तहत मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. 

दूसरे ज्ञापन में केंद्र सरकार द्वारा MMDR संशोधन अधिनियम 2026 लाए जाने का विरोध किया गया. परिषद ने इसे संघीय ढांचे के लिए नुकसानदायक बताते हुए दावा किया कि इससे झारखंड को प्रतिवर्ष करीब 11 से 13 हजार करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान हो सकता है. साथ ही PESA कानून और ग्राम सभा के अधिकार कमजोर होने की आशंका जताई गई. सभा की अध्यक्षता बिक्रम कुमार रंजन ने की. नगर पंचायत अध्यक्ष अजय कुमार भारती, झारखंड युवा प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार, विजय कुशवाहा बौद्ध, रामराज पासवान, प्रदीप रावण, अनिता बौद्ध सहित अन्य लोगों ने सभा को संबोधित किया. मौके पर रामप्रवेश राम, कुमारी शांति, प्रदीप पासवान, सुरेश मेहता, रामचरित्र मेहता और कामेश्वर मेहता समेत कई लोग मौजूद रहे.