पेसा नियमावली उल्लंघन मामला!

चतरो में पेसा नियमावली के उल्लंघन का आरोप, ग्राम सभा ने चुनाव रद्द कर पुनः कराने की उठाई मांग

कंडिका 13 के तहत कोषाध्यक्ष व सहायक सचिव के चयन को लेकर ग्रामीणों ने आपत्ति जताई

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
चतरो में पेसा नियमावली के उल्लंघन का आरोप, ग्राम सभा ने चुनाव रद्द कर पुनः कराने की उठाई मांग

राहुल कुमार/न्यूज11भारत 

चंदवा/डेस्क: जमीरा पंचायत अंतर्गत चतरो गांव में रविवार को ग्रामीणों की बैठक ग्राम प्रधान धूजू गंझू की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक में विगत दिनों ग्राम सभा के माध्यम से पेसा नियमावली की कंडिका 13 के तहत कोषाध्यक्ष एवं सहायक सचिव के चयन को लेकर ग्रामीणों ने आपत्ति जताई.

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उक्त पदों के चयन के लिए ग्राम सभा की बैठक की सूचना सभी ग्रामीणों को नहीं दी गई. कुछ लोगों द्वारा अपने स्तर से निर्णय लेकर ग्राम सभा आयोजित कर कोषाध्यक्ष एवं सहायक सचिव का चयन कर दिया गया. ग्रामीणों ने इसे नियमावली का उल्लंघन बताते हुए चुनाव प्रक्रिया को फर्जी करार दिया और इसे रद्द कर पुनः चुनाव कराने की मांग की.

बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि पेसा क्षेत्र में ग्राम सभा की प्रक्रिया में सभी आमजनों की सहभागिता आवश्यक है. पर्याप्त सूचना दिए बिना ग्राम सभा आयोजित कर किसी पदाधिकारी या प्रतिनिधि का चयन करना नियमसम्मत नहीं है. इस मामले की जांच कर दोषी लोगों के विरुद्ध उचित कार्रवाई किए जाने की मांग भी ग्राम सभा के माध्यम से की गई.

बैठक में प्रस्ताव पारित कर निर्णय लिया गया कि ग्रामीण जल्द ही पूरे मामले को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी को लिखित आवेदन सौंपेंगे. साथ ही विवादित चुनाव प्रक्रिया को रद्द कर नियमानुसार सभी ग्रामीणों की मौजूदगी में पुनः चुनाव कराने की मांग की जाएगी.

बैठक में रामचंद्र गंझू, मनमोहन गंझू, उमेश गंझू, नागेश्वर गंझू, चरवा उरांव, राजेंद्र गंझू, सुखेंद्र गंझू, कामेशर गंझू, रामदेव गंझू, सत्यनारायण गंझू, सुरेंद्र गंझू, महेंद्र गंझू, प्रकाश गंझू, दिलेश्वर गंझू, अशोक, उमेश, नंदकिशोर, विनोद, संजय, मनोज, जगना, मुकेश, ब्रजेश, उदयनाथ समेत दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: एस्सार पावर प्लांट से पांच टन स्क्रैप चोरी करते तीन गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई से चोरों में मचा हड़कंप

संबंधित सामग्री

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनेरीबांध से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लातेहार के भीमगढ़ा से सही-सलामत बरामद कर लिया है.

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो प्रखंड के मारासिली पंचायत अंतर्गत महूगांव में गुरुवार को सरना समिति महूगांव के तत्वावधान में सरना चौक के समीप स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत अनावरण किया गया.

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

सम्मेलन का उद्घाटन 14 सितंबर को हिन्दी दिवस के अवसर पर गृह एवं सहकारिता मंत्री, अमित शाह के द्वारा किया गया.

भैंस चराने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

भैंस चराने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

छतरपुर प्रखंड के अंतर्गत आने वाले दिनादाग गांव में वज्रपात (आकाशीय बिजली) की चपेट में आने से एक 65 वर्षीय व्यक्ति की असमय मौत हो गई.