आरोप

गांडेय के पंडरिया में विद्यालय प्रबंधन समिति गठन में मनमानी का आरोप, दोबारा चुनाव कराने की मांग

मध्य विद्यालय पंडरिया उर्दू में विद्यालय प्रबंधन समिति के गठन में मनमानी का आरोप लगाया

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
गांडेय के पंडरिया में विद्यालय प्रबंधन समिति गठन में मनमानी का आरोप, दोबारा चुनाव कराने की मांग

भरत मंडल/न्यूज 11 भारत 

गांडेय/डेस्क:  गांडेय. गांडेय प्रखंड के जामजोरी पंचायत स्थित पंडरिया गांव के ग्रामीणों ने बुधवार को प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को आवेदन सौंपकर मध्य विद्यालय पंडरिया उर्दू में विद्यालय प्रबंधन समिति के गठन में मनमानी का आरोप लगाया है.

ग्रामीणों ने आवेदन में कहा है कि विद्यालय प्रबंधन समिति का चुनाव 23 जुलाई को कराया गया था, लेकिन इसकी सूचना गांव के लोगों को नहीं दी गई. उन्होंने बताया कि विद्यालय का पोषक क्षेत्र पंडरिया गांव के तीनों टोले हैं, इसके बावजूद अधिकांश ग्रामीणों को चुनाव प्रक्रिया से दूर रखा गया.

आवेदन के अनुसार विद्यालय के सचिव मंसूर आलम अंसारी एवं सहायक शिक्षक इनामुल हक ने गांव के कुछ चुनिंदा लोगों को बुलाकर औपचारिक रूप से प्रबंधन समिति का गठन कर दिया. ग्रामीणों ने इस प्रक्रिया पर आपत्ति जताते हुए इसे नियमों के विरुद्ध बताया है.ग्रामीणों ने प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी से विद्यालय प्रबंधन समिति के गठन को निरस्त कर नई तिथि निर्धारित करते हुए पुनः चुनाव कराने की मांग की है.

आवेदन पर मो. सेराज, मो. जियाउल, रेशमा खातून, अफसाना बीबी सहित लगभग 30 ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं.

यह भी पढ़ें: पोटका प्रखंड की सोहदा पंचायत के हाता मुसाबनी की जर्जर सड़क की अभिलम्ब मरमति की जाए - सीताराम हांसदा

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य