प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत
बरवाडीह/डेस्क: लातेहार में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान आंदोलकारी संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय सचिव सह राजद अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अली हसन अंसारी ने झारखंड सरकार के उद्योग, श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास मंत्री संजय प्रसाद यादव से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने मंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया.मुलाकात के दौरान अली हसन अंसारी ने बरवाडीह प्रखंड एवं आसपास के क्षेत्रों की जनसमस्याओं और अधिकारियों की कार्यशैली और निर्माण कार्य में अनिमितता व भ्रष्टाचार को प्रमुखता से उठाया. उन्होंने क्षेत्र में रोजगार के अवसर सृजित करने, युवाओं के कौशल विकास, स्थानीय लोगों को रोजगार में प्राथमिकता, सड़क, शिक्षा एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दों से मंत्री को अवगत कराया.
मंत्री संजय प्रसाद यादव ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि राज्य सरकार विकास और रोजगार सृजन को लेकर प्रतिबद्ध है. उन्होंने संबंधित मामलों पर सकारात्मक पहल करने का भरोसा दिया.अली हसन अंसारी ने कहा कि बरवाडीह और लातेहार की जनता से जुड़े मुद्दों को सरकार तक पहुंचाने का प्रयास लगातार जारी रहेगा, ताकि क्षेत्र के विकास को नई गति मिल सके.
यह भी पढ़ें: पलामू पुलिस ने नशे के कारोबार पर कसा शिकंजा, ब्राउन शुगर के साथ शातिर तस्कर को किया गिरफ्तार