न्यूज11 भारत
हुसैनाबाद/डेस्क: ए.के. सिंह कॉलेज, जपला में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य सेवन एवं अवैध तस्करी निरोध दिवस के अवसर पर नशा मुक्त भारत सप्ताह के तहत जागरूकता एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार, राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय निदेशालय, पटना तथा नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय, मेदिनीनगर के निर्देशानुसार संपन्न हुआ.कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. राजेश कुमार सिंह द्वारा नशा मुक्ति की शपथ दिलाकर की गई.
उन्होंने उपस्थित स्वयंसेवकों, छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को नशे से दूर रहने और समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प दिलाया. उन्होंने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति होते हैं. युवाओं की सकारात्मक सोच, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और नशा मुक्त जीवन का संकल्प ही विकसित भारत के निर्माण का आधार बन सकता है. प्रो. शशिभूषण सिंह ने कहा कि नशा मुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है. जब युवा वर्ग इस अभियान से जुड़ेगा, तभी स्वस्थ, जागरूक और सशक्त समाज का निर्माण संभव हो सकेगा.
इस अवसर पर प्रो. सुधीर कुमार सिंह, डॉ. आलोक कुमार रंजन, डॉ. अजय कुमार सिंह, डॉ. शिवकुमार विश्वकर्मा, प्रो. मुकेश कुमार सिंह, प्रो. अशोक कुमार सिंह, प्रो. जयशंकर प्रसाद सिंह, प्रो. राहुल कुमार सिंह, डॉ. उपेन्द्र कुमार सिंह, प्रो. अरुण कुमार सिंह, प्रो. हरेन्द्र कुमार सिंह तथा अरविंद कुमार सिंह सहित अन्य शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे. वहीं, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों में रिंकी कुमारी, पुष्पा कुमारी, प्राजक्ता कुमारी, अंजली कुमारी, प्रिया कुमारी, माया कुमारी, नेहा कुमारी, पल्लवी कुमारी, प्रकाश कुमार पासवान, संजय कुमार, उत्तम कुमार, अश्विनी कुमार सिंह, राजा कुमार, राकेश कुमार, सुमित्रा कुमारी, पुष्पा कुमारी, प्रीति कुमारी एवं ओमप्रकाश कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया.
यह भी पढ़ें: गाय को बचाने के प्रयास में बाइक दुर्घटनाग्रस्त: महिला गंभीर, धनबाद रेफर