हादसे में दो युवकों की मौत के बाद बालूमाथ-खलारी मार्ग 19 घंटे तक रहा जाम

हादसे में दो युवकों की मौत के बाद बालूमाथ-खलारी मार्ग 19 घंटे तक रहा जाम

विधायक की पहल पर परिजनों को दस लाख रुपए मुआवजे के आश्वासन पर जाम खुला

हादसे में दो युवकों की मौत के बाद बालूमाथ-खलारी मार्ग 19 घंटे तक रहा जाम

न्यूज11  भारत

बालूमाथ/डेस्क: बालूमाथ-खलारी मार्ग पर शनिवार रात हुई सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत के बाद बालूमाथ थाना क्षेत्र के बहेरा गांव के पास आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी थी. क्षेत्रीय विधायक प्रकाश राम एवं पुलिस प्रशासन के पहल पर 19 घंटे बाद जाम हटाया गया. ज्ञात हो कि शनिवार रात बालूमाथ से अपने घर लौट रहे थाना क्षेत्र के बसिया पंचायत अंतर्गत दोकनाही टोला निवासी कमेश उरांव एवं विजेंद्र उरांव उर्फ टेपा उरांव की मौत कोयला लदी ट्रक की चपेट में आने से हो गई थी .जिसके विरोध में शनिवार रात से रविवार सुबह 12 बजे तक जाम स्थल पर सैकड़ो की संख्या में परिजन, स्थानीय ग्रामीण का जमावड़ा लगा हुआ है.

सीसीएल में नौकरी और 50 लाख मुआवजे की मांग पर अड़े थे प्रदर्शनकारी

सभी एक स्वर से मृतक के परिजनों को सीसीएल द्वारा एक-एक नौकरी और दोनों परिजनों को मिलाकर 50 लाख रुपए की मुआवजा की मांग पर डटे हुए थे. मौके पर डीएसपी बिनोद रवानी,बालूमाथ अंचल अधिकारी और थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार, तेतरिया खाड़ कोलियरी पिकेट प्रभारी रणधीर सिंह, अमरवाडीह पिकेट प्रभारी अनुभव सिन्हा समेत कई पुलिस अधिकारी सद्ल बल पहुंच कर जाम कर्ताओं से जाम हटाने का लगातार प्रयास करते देखेगए . मृतक कमेश उरांव अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था एवं अविवाहित था,जबकि विजेंद्र उरांव उर्फ टेपा उरांव का एक 1 वर्ष का पुत्र है. इस घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

कोयला परिवहन के दौरान दोनों युवक आये थे ट्रक की चपेट में

मालूम हो कि घटनास्थल सीसीएल की तेतरियाखार कोलियरी से महज आधे किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और जिस ट्रक ने उक्त युवकों को अपनी चपेट में लिया है.वह ट्रक भी तेतरियाखार कोलियरी से कोयला लेकर अन्यत्र जा रही थी. जबकि उक्त ट्रक तेतरियाखार कोलियरी से सटे पिंडारकोम ग्राम निवासी की बताई जा रही है. सबसे बड़ी बात है की घटना के 15 घंटे बीत जाने के बाद भी कोई सीसीएल अधिकारी का घटनास्थल पर नहीं पहुंचना उनकी गैर जिम्मेदाराना सा प्रतीत होता दिख रहा है. दोनों मृतक युवक सीसीएल की तेतरियाखार कोलियरी से विस्थावित विस्थापित परिवार अंतर्गत आते हैं.तेतरियाखार कोलयरी से महज 100 मीटर की दूरी पर इन दोनों मृतक युवकों का घर है.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

मृतक विजेंद्र उराव की पत्नी रूपा मुंडा बार-बार बेहोश हो जा रही थी.मृतक विजेंद्र उराव का 2 वर्ष पूर्व लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र में विवाह हुआ था.वहीं घटना की सूचना पा कर क्षेत्रीय विधायक प्रकाश राम जाम स्थल पहुंचे और घटना पर गहरी दुःख व्यक्त की.और घटना का कड़ी निंदा करते हुए सीसीएल, तेतरिया आउटसोर्सिंग कंपनी एवं ट्रक मालिक से पहल करते हुवे मृतक के परिजन को दस लाख रुपए,मृतक की पत्नि को खनन कंपनी द्वारा प्रत्येक माह दस हजार रुपए और प्रखंड प्रशासन द्वारा दाह संस्कार के लिए दस दस हजार रुपए देने के आश्वासन पर जाम हटाया गया.मौके पर पंचायत क्षेत्र की मुखिया विमला देवी कोलयरी की विस्थापित नेता सुरेश उरांव के झामुमो प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप गंझू भाजपा के पूर्वी मंडल अध्यक्ष अखिलेश भोक्ता, झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता ऐश्वर्या उरांव सोमनाथ उरांव विधायक प्रतिनिधि रोशन यादव ग्राम प्रधान बाबूलाल गंझू संदीप उराव दिलमणि यादव संतोष यादव ,शैलेश सिंह, कृष्णा यादव,संतोष उरांव, समेत कई लोग कर रहे है.

यह भी पढ़ें: बसिया: भाजपा मंडल ने 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान' का किया आयोजन

संबंधित सामग्री

पलामू डीडीसी ने डीईजीएस व ई-गवर्नेंस कार्यों की समीक्षा की, सभी बच्चों का आधार कार्ड बनवाने का दिया निर्देश

झारखंड

पलामू डीडीसी ने डीईजीएस व ई-गवर्नेंस कार्यों की समीक्षा की, सभी बच्चों का आधार कार्ड बनवाने का दिया निर्देश

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अविनाश कुमार वर्मा ने जताई आपत्ति, राज्य का खजाना खाली, शीश महल का निर्माण क्यों?

झारखंड

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अविनाश कुमार वर्मा ने जताई आपत्ति, राज्य का खजाना खाली, शीश महल का निर्माण क्यों?

राजगंज में दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

झारखंड

राजगंज में दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

बंगाल चुनाव: ममता बनर्जी के हाथ को मजबूत करेगा झारखंड मुक्ति मोर्चा, हेमंत सोरेन करेंगे प्रचार 

झारखंड

बंगाल चुनाव: ममता बनर्जी के हाथ को मजबूत करेगा झारखंड मुक्ति मोर्चा, हेमंत सोरेन करेंगे प्रचार 

26 लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना का मिलेगा लाभ, लोहरदगा DC की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में निर्णय

झारखंड

26 लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना का मिलेगा लाभ, लोहरदगा DC की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में निर्णय