बगोदर में अवैध बालू परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, तीन ट्रैक्टर जब्त

By : News11 Bharat
बगोदर में अवैध बालू परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, तीन ट्रैक्टर जब्त

न्यूज11  भारत

बगोदर/डेस्क: बगोदर: अवैध बालू परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई की है. बगोदर के अंचलाधिकारी (सीओ) प्रवीण कुमार के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान बगोदर थाना क्षेत्र के हेसला और तिरला मोड़ से बालू लदे तीन ट्रैक्टर जब्त किए गए.

जानकारी देते हुए सीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि क्षेत्र में अवैध खनन और बालू परिवहन पर लगातार नजर रखी जा रही है. इसी क्रम में छापेमारी कर तीन ट्रैक्टरों को पकड़ा गया. जब्त किए गए सभी वाहनों को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए बगोदर थाना को सौंप दिया गया है.

सीओ ने स्पष्ट किया कि अवैध बालू कारोबार के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और इसमें संलिप्त लोगों पर नियमानुसार सख्त कदम उठाए जाएंगे. प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध बालू कारोबारियों में हड़कंप मच गया है.

यह भी पढ़ें: सरायकेला जिला उपायुक्त के आदेश पर सीओ बीडीओ ने तिरुलडीह उप स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

संबंधित सामग्री

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

वर्तमान में इस व्यवसाय से सालाना करीब 3 से 4 लाख रुपये तक की आमदनी हो रही है.

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

आवेदन में मारपीट के साथ-साथ एक महिला के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया गया है.

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

रांची और आसपास के इलाकों में भी आज से 25 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई गयी है.

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय