न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: राजधानी रांची में इस वक्त बड़ी संख्या में छात्र JPSC-JSSC समेत अन्य भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर बीते करीब दो सप्ताह से प्रदर्शन कर रहे हैं. इस आंदोलन की आवाज सरकार तक पहुंची हो या न, लेकिन बॉलीवुड तक इस प्रदर्शन की आवाज जरूर पहुंच गयी है. बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने झारखंड में चल रहे आंदोलन का समर्थन किया है.
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने सवाल उठाए हैं कि आखिर देश में ये सब कब रुकेगा? इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए, उन्होंने एक कंटेंट क्रिएटर का वीडियो शेयर किया था जिसमें वो झारखंड में हो रहे प्रदर्शन पर बात कर रहा था. इस पर सोनाक्षी सिन्हा ने निराशा जताते हुए लिखा कि "हमारे देश के छात्रों को इन हालातों से गुजरता हुआ देखकर दिल दुखी होता है. आखिर ये सब कब रुकेगा". बताते चलें सोनाक्षी सिन्हा ने इससे पूर्व जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक को लेकर हो रहे प्रदर्शन पर भी अपनी बात रखी थी. वहीं छात्रों की मांग पूरी होने पर वह ख़ुशी से झूमते भी नजर आई थी.
रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में बड़ी संख्या में छात्र बीते 11 दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं. इसी बीच आंदोलन को तेज करते हुए कल मंगलवार को चार अभ्यर्थियों ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी. भूख हड़ताल पर बैठने वाले अभ्यर्थियों में उम्मे हबीबा, सबिता कुमारी, राहुल और रूपेश पाल शामिल हैं. चारों ने अपनी मांगों के समर्थन में आमरण अनशन शुरू किया है.
इसे भी पढ़ें: UPI यूजर्स को बड़ा झटका! ₹2000 से अधिक के ट्रांजैक्शन पर अब लग सकता है चार्ज; वित्त मंत्री ने रखा प्रस्ताव