बेंगाबाद में अवैध बालू खनन पर कार्रवाई, दो बालू लदा ट्रैक्टर जप्त

By : Vaibhaw Vikram
बेंगाबाद में अवैध बालू खनन पर कार्रवाई, दो बालू लदा ट्रैक्टर जप्त

मनीष मंडल/न्यूज 11 भारत 
बेंगाबाद/डेस्क:
गिरिडीह जिले के बेंगाबाद प्रखंड स्थित मोतीलेदा बालू घाट पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. खनन निरीक्षक विश्वनाथ उरांव, अंचल अधिकारी अमीर हमजा, एसआई उदय नारायण सिंह और पुलिस बल के जवानों की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर बालू लदे दो ट्रैक्टरों को जप्त किया. 

जांच में पाया गया कि दोनों वाहन बिना वैध कागजात व चालान के बालू का परिवहन कर रहे थे. अधिकारियों ने मौके पर ही वाहनों को कब्जे में लेकर थाना परिसर लाया. खनन निरीक्षक विश्वनाथ उरांव ने बताया कि अवैध खनन व परिवहन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. जप्त ट्रैक्टरों के मालिकों व चालकों के विरुद्ध खनिज अधिनियम के तहत अग्रेतर कार्रवाई के लिए चालान तैयार कर अग्रसारित कर दिया गया है. प्रशासन ने चेतावनी दी है कि बिना अनुमति बालू उठाव व परिवहन करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. क्षेत्र में अवैध कारोबार रोकने के लिए औचक निरीक्षण अभियान तेज किया गया है.

यह भी पढ़ें: प्रमंडलीय आयुक्त के दौरे की तैयारी को लेकर DC ने की बैठक, सभी विभागों से मांगी योजनाओं की विस्तृत रिपोर्ट

संबंधित सामग्री

MMDR बिल के विरोध में 19 सितंबर को झारखंड के सभी प्रखंड मुख्यालयों में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन करेगी JMM

MMDR बिल के विरोध में 19 सितंबर को झारखंड के सभी प्रखंड मुख्यालयों में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन करेगी JMM

झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) द्वारा केंद्र सरकार के MMDR Amendment Act के विरोध में 19 सितंबर को राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा.

मानगो निगम में नियमों की अनदेखी पर सरयू राय का हमला, नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव को लिखा पत्र

मानगो निगम में नियमों की अनदेखी पर सरयू राय का हमला, नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव को लिखा पत्र

प्रधान सचिव मानगो नगर निगम के अपर नगर आयुक्त पर विधिसम्मत कार्रवाई करें: सरयू राय

गांजे के अवैध कारोबार पर शिकंजा, पुलिस ने 1.2 किलो गांजे के साथ 65 वर्षीय आरोपी को दबोचा

गांजे के अवैध कारोबार पर शिकंजा, पुलिस ने 1.2 किलो गांजे के साथ 65 वर्षीय आरोपी को दबोचा

बरामद गांजे की अनुमानित बाजार कीमत करीब 35 से 40 हजार रुपये बताई जा रही है

शशांक राज पुनः बनाए गए BJYM के प्रदेश अध्यक्ष, एक बार फिर मिली युवा मोर्चा की जिम्मेदारी

शशांक राज पुनः बनाए गए BJYM के प्रदेश अध्यक्ष, एक बार फिर मिली युवा मोर्चा की जिम्मेदारी

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा कर दी गयी है. शशांक राज पुनः BJP युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं.