पोक्सो मामले में आरोपी को मिली 20 वर्ष कारावास और ₹20000 जुर्माने की सज़ा

पोक्सो

पोक्सो मामले में आरोपी को मिली 20 वर्ष कारावास और ₹20000 जुर्माने की सज़ा

सिमडेगा पीडीजे की विशेष अदालत ने आज कोलेबिरा कांड संख्या 67/2022 के तहत दर्ज पोक्सो एक्ट के मामले की सुनवाई करते हुए आरोपी अमित बैठा को 20 वर्ष कारावास और ₹20000 जोन को सजा सुनाई.

पोक्सो मामले में आरोपी को मिली 20 वर्ष कारावास और ₹20000 जुर्माने की सज़ा

न्यूज़11 भारत
सिमडेगा/डेस्क:
सिमडेगा पीडीजे की विशेष अदालत ने आज कोलेबिरा कांड संख्या 67/2022 के तहत दर्ज पोक्सो एक्ट के मामले की सुनवाई करते हुए आरोपी अमित बैठा को 20 वर्ष कारावास और ₹20000 जोन को सजा सुनाई. 

बताया गया कि विगत 01 नवंबर 2022 की रात को कोलेबिरा थाना क्षेत्र में रहकर पढ़ाई करने वाली नाबालिक लड़की अपनी सहेलियों के साथ एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुई थी. जहां से वह अपने सहेलियों के साथ देर रात अपने लॉज लौटी. जहां उन्हें लॉज में ताला लटका दिखा. तब वे लोग अपने वार्डन की तलाश में वापस कार्यक्रम स्थल की तरफ जाने लगी. इसी दौरान कुछ लड़के उनको दौड़ाने लगे. तब पीड़िता के साथ चल रही उसकी सहेलियां दौड़ कर भाग गई. लेकिन पीड़ित उन लड़कों में से एक अमित बैठा के चंगुल में फंस गई. जिसके बाद अमित बैठा उसे झाड़ियों के तरफ ले जाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया. 

घटना के बाद पीड़िता अपने परिजनों को घटना की सूचना दी. जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा. मामला दर्ज कर पुलिस अभियुक्त अमित बैठा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दी थी. आज इसी मामले में सुनवाई करते हुए पीडीजे राजीव कुमार सिन्हा की विशेष अदालत ने अभियोजन पक्ष से लोक अभियोजन निशि कच्छप द्वारा पेश किए गए साक्ष्य और गवाहों के आधार पर अमित बैठा को दोषी करार देते हुए 20 वर्ष कारावास और ₹20000 जुर्माने की सज़ा मुक़र्रर की.

संबंधित सामग्री

पलामू में अपराध पर लगाम कसने के लिए पुलिस की लगातार कार्रवाई, गौतम कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह छह महीने के लिए जिला बदर

झारखंड

पलामू में अपराध पर लगाम कसने के लिए पुलिस की लगातार कार्रवाई, गौतम कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह छह महीने के लिए जिला बदर

पलामू जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर पूरी तरह लगाम कसने के लिए पलामू पुलिस  की ओर से लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है.

अहिरपुवा में घर की छत से महज 2–3 फीट ऊपर झूल रहा 11 हजार वोल्ट का तार, लोगों में दहशत

झारखंड

अहिरपुवा में घर की छत से महज 2–3 फीट ऊपर झूल रहा 11 हजार वोल्ट का तार, लोगों में दहशत

बरवाडीह प्रखंड मे विधुत विभाग का 11 हजार वोल्ट का तार विभिन्न स्थानों मे अत्यधिक झूलने के कारण रोज दुर्घटना को आमंत्रित कर रहा है.

पुलिस बल की कमी दूर होने तक IRB, JAP और होमगार्ड को थानों में तैनात किया जाए: प्रीतम भाटिया

झारखंड

पुलिस बल की कमी दूर होने तक IRB, JAP और होमगार्ड को थानों में तैनात किया जाए: प्रीतम भाटिया

सुझाव दिया है कि नई पुलिस बहाली होने तक आईआरबी, जैप और होमगार्ड जैसे रिजर्व बलों का इस्तेमाल थानों की पुलिसिंग और 112 पुलिस कंट्रोल की पेट्रोलिंग व्यवस्था में किया जाए

चंदवा के सिकनी गांव में वज्रपात से बैल की मौत, किसान को हुआ आर्थिक नुकसान

झारखंड

चंदवा के सिकनी गांव में वज्रपात से बैल की मौत, किसान को हुआ आर्थिक नुकसान

चंदवा प्रखंड अंतर्गत सासंग पंचायत के सिकनी गांव में सोमवार को शाम में हुई तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने से एक बैल की मौत हो गई.

चेन्नई में 4 किलो सोना चोरी के आरोपी को बहरागोड़ा से किया गिरफ्तार, फालूदा का कारोबार कर रहा था आरोपी

झारखंड

चेन्नई में 4 किलो सोना चोरी के आरोपी को बहरागोड़ा से किया गिरफ्तार, फालूदा का कारोबार कर रहा था आरोपी

तमिलनाडु के चेन्नई स्थित एलीफेंट थाना पुलिस की टीम ने मंगलवार को बहरागोड़ा से राजस्थान निवासी शक्ति सिंह को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई.