कटहल तोड़ने के दौरान हादसा, सिर पर कटहल गिरने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत

कटहल तोड़ने के दौरान हादसा

कटहल तोड़ने के दौरान हादसा, सिर पर कटहल गिरने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत

गांडेय थाना क्षेत्र के मोहनडीह गांव में एक दर्दनाक हादसे में 50 वर्षीय हरि वर्मा की मौत हो गई.

कटहल तोड़ने के दौरान हादसा सिर पर कटहल गिरने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत

भरत मंडल/न्यूज11 भारत 
गांडेय/डेस्क:
गांडेय थाना क्षेत्र के मोहनडीह गांव में एक दर्दनाक हादसे में 50 वर्षीय हरि वर्मा की मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार हरि वर्मा अपने पुराने घर मोहनडीह आए हुए थे. शाम को नए घर ताराटांड़ लौटने से पहले वे अपने कटहल के पेड़ से कटहल तोड़ रहे थे. इसी दौरान अचानक एक भारी कटहल उनके सिर पर गिर गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए.

घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गांडेय पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया गया. सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल है.

संबंधित सामग्री

पलामू में गर्भवती शिक्षिका के पेट में ही थमी मासूम की सांसें, पति ने लगाया छुट्टी के बदले रिश्वतखोरी का आरोप

झारखंड

पलामू में गर्भवती शिक्षिका के पेट में ही थमी मासूम की सांसें, पति ने लगाया छुट्टी के बदले रिश्वतखोरी का आरोप

पलामू जिले के शिक्षा विभाग में एक अत्यंत दुखद एवं संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां समय रहते छुट्टी न मिलने और लगातार यात्रा के दबाव के कारण एक गर्भवती शिक्षिका के पेट में ही अजन्मे बच्चे की मौत हो ग

संपत्ति विवाद में बुजुर्ग दंपती ने हत्या की साजिश का लगाया आरोप, थाने में प्राथमिकी दर्ज

झारखंड

संपत्ति विवाद में बुजुर्ग दंपती ने हत्या की साजिश का लगाया आरोप, थाने में प्राथमिकी दर्ज

70 वर्षीय मालती देवी ने हुसैनाबाद थाना में आवेदन देकर अपने दो बड़े बेटों, बहुओं, पोतियों तथा एक अन्य रिश्तेदार पर संपत्ति विवाद को लेकर प्रताड़ित करने और हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है.

ओपी प्रभारी कौशलेंद्र कुमार ने नदी किनारे चेतावनी बोर्ड लगवाया, जहरीले जीवों से बचाव को लेकर जारी की एडवाइजरी

झारखंड

ओपी प्रभारी कौशलेंद्र कुमार ने नदी किनारे चेतावनी बोर्ड लगवाया, जहरीले जीवों से बचाव को लेकर जारी की एडवाइजरी

नदियों, तालाबों एवं अन्य जलस्रोतों का जलस्तर बढ़ने से संभावित खतरे को देखते हुए अमलाबाद ओपी प्रभारी कौशलेंद्र कुमार ने शनिवार को क्षेत्र के विभिन्न नदी घाटों का निरीक्षण किया.

मांडर के सरगांव मुर्जुली में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज प्रताड़ना का आरोप

झारखंड

मांडर के सरगांव मुर्जुली में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज प्रताड़ना का आरोप

मांडर प्रखंड के सरगांव मुर्जुली गांव में शनिवार सुबह एक विवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है.

बोलबा थाना क्षेत्र में जमीन विवाद में हत्या मामले में चार लोग गिरफ्तार भेजे गए जेल

झारखंड

बोलबा थाना क्षेत्र में जमीन विवाद में हत्या मामले में चार लोग गिरफ्तार भेजे गए जेल

बड़े भाई ने अपने बेटों के साथ मिलकर की थी छोटे भाई की हत्या