न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: अभी की बढ़ी खबर रांची एक धुर्वा डैम से निकल के सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि धुर्वा डैम के कैचमेंट एरिया में अतिक्रमण करने के मामले की जांच को अब ACB ने अपने हाथों में ले लिया है. अब इस मामले की जांच ACB करेगी. इस मामले को लेकर रांची के नगड़ी थाना में दर्ज केस संख्या 21/2026 को एसीबी ने बुधवार को टेकओवर किया है. आपकी जानकारी के लिए बता दें, इस मामले को लेकर जांच के आदेश हाईकोर्ट ने दिया है. बता दें, इससे पहले एसीबी ने रिम्स की जमीन को अतिक्रमण के मामले को अपने हाथों में लेकर जांच कर रही है.
आपकी जानकारी के लिए बता दें, अतिक्रमण मामले को लेकर नगड़ी थाना में केस दर्ज है. मामले को लेकर जब कोर्ट ने अपना आदेश जारी किया था. उसके बाद एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर इस केस को दर्ज किया गया है. धुर्वा डैम के कैचमेंट एरिया में अवैध तरीके से जमीन खरीदने को लेकर याचिका दी गयी थी. याचिकाकर्ता ने अपनी याचिका के माध्यम से कोर्ट को बताया था कि अतिक्रमण किए गए जमीन पर घर भी बनाया गया है. जिसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए कोर्ट ने संबंधित पक्ष को दस्तावेज के साथ नगड़ी सीओ के पास उपस्थिति होने के लिए कहा था. मामले में सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से कोर्ट को बताया गया था कि संबंधित जमीन धुर्वा डैम के कैचमेंट एरिया के अधीन है.
यह भी पढ़ें: रोसड़ा-समस्तीपुर मुख्य सड़क पर बड़ा सड़क हादसा टला, ट्रक ने कार को मारी टक्कर