न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड सरकार का वित्तीय वर्ष 2026-27 का अबुआ बजट पूरी तरह निराशाजनक और दिशाहीन है. राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट आम जनता की उम्मीदों पर पूरी तरह पानी फेरने वाला है. यह बजट वित्तीय प्रबंधन की विफलता का दस्तावेज़ प्रतीत होता है. सरकार न तो राजस्व सृजन की स्पष्ट रणनीति दे पाई, न ही विकास की ठोस दिशा दिखा सकी. उक्त बातें पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कही.
उन्होंने कहा कि इस बजट से युवाओं, छात्रों, बुजुर्गों, महिलाओं को काफी उम्मीद थी. लेकिन सरकार ने बेरोजगार युवाओं के लिए कुछ नहीं किया, युवा सशक्तिकरण के लिए कोई ठोस योजना नहीं है, छात्रों के लिए न नई छात्रवृत्ति, न अवसर दिए गए है, अनुबंधकर्मियों के भविष्य पर कोई विचार नही किया गया है. वहीं किसानों के लिए कोई राहत या विशेष प्रावधान नहीं किया गया है, महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण पर ठोस पहल का अभाव इस बजट में है, वृद्ध एवं दिव्यांगजन की पेंशन में कोई वृद्धि नहीं है. कुल मिला कर कहा जा सकता है कि यह बजट राज्य के भविष्य के साथ अन्याय है.
ये भी पढ़ें- एक दिवसीय दौरे पर बिहार आएंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, संजय सरावगी की माता के श्राद्ध कार्यक्रम में होंगे शामिल
वित्तीय वर्ष 2026-27 का अबुआ बजट पूरी तरह निराशाजनक और दिशाहीन: अमर कुमार बाउरी
संबंधित सामग्री
मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा
वर्तमान में इस व्यवसाय से सालाना करीब 3 से 4 लाख रुपये तक की आमदनी हो रही है.
PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां
हालात ऐसे हो गए हैं कि पुलकित को नोएडा में होने वाले अपने आगामी कॉमेडी शो को रद्द करना पड़ा.
सिमडेगा: शहरी क्षेत्र केलाघाघ के करीब पहुंचा 25 हाथियों का झुंड, ग्रामीणों में दहशत; वन विभाग और पुलिस अलर्ट
हाथियों का झुंड केलाघाघ के चिमटी घाट के आसपास विचरण कर रहा था.
चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज
आवेदन में मारपीट के साथ-साथ एक महिला के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया गया है.
करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार
रांची और आसपास के इलाकों में भी आज से 25 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई गयी है.