अभिजीत तिवारी की हत्या

शराब पीने को लेकर विवाद में हुई थी अभिजीत तिवारी की हत्या,  कोर्ट ने आरोपी विशाल राम को बेल देने से किया इनकार 

मामले में जेल में बंद आरोपी विशाल राम को बेल देने से कोर्ट ने इनकार कर दिया है. अपर न्याययुक्त अखिलेश कुमार तिवारी की कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर दी.

By : Ark Sahuliyar
शराब पीने को लेकर विवाद में हुई थी अभिजीत तिवारी की हत्या,  कोर्ट ने आरोपी विशाल राम को बेल देने से किया इनकार 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
शराब पीने को लेकर हुए विवाद में दोस्तों ने अभिजीत तिवारी की हत्या कर दी थी. मामले में जेल में बंद आरोपी विशाल राम को बेल देने से कोर्ट ने इनकार कर दिया है. अपर न्याययुक्त अखिलेश कुमार तिवारी की कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर दी. हत्याकांड की घटना 18 अप्रैल की है. 19 अप्रैल को टाटीसिलवे थाना क्षेत्र के सिपाही पुल के पास एक युवक का शव बरामद किया गया था. एसएसपी के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया था. साक्ष्य और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंच पाई थी और घटना को अंजाम देने के आरोप में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था. 

पुलिस के खुलासे के मुताबिक, टाटीसिलवे थाना क्षेत्र के जोरार बधवा ग्राउंड पर विशाल, सन्नी और आकाश सुजय तीनों दोस्त शराब पी रहे थे. तभी मृतक अभिजीत तिवारी पहुंचा, जिसकी आरोपियों से दोस्ती थी. अभिजीत जबरन शराब मांगने लगा. लेकिन आरोपी आकाश ने शराब देने से मना कर दिया तो मृतक ने शराब की बोतलें तोड़ दी और जान से मारने की धमकी दी. जिससे गुस्साए  आरोपियों ने अभिजीत की गला दबाकर  हत्या कर दी. जिसके बाद साक्ष्य छुपाने के नियत से शव को ठिकाने लगाने की प्लानिंग की गई. शव को सिपाही पुल के पास फेंक दी गई थी.

यह भी पढ़ें- MMDR बिल के खिलाफ 27 अगस्त को सभी जिला मुख्यालयों और 7 सितंबर को लोकभवन के समक्ष धरना प्रदर्शन करेगी कांग्रेस 

संबंधित सामग्री

नामकुम में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री का भंडाफोड़, 8.17 ग्राम नशीला पदार्थ और 99,680 रुपये बरामद

नामकुम में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री का भंडाफोड़, 8.17 ग्राम नशीला पदार्थ और 99,680 रुपये बरामद

नामकुम थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है.

डालटनगंज के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम शर्मा अब झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश होंगे

डालटनगंज के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम शर्मा अब झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश होंगे

केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय ने शनिवार, 19 सितंबर को अधिसूचना जारी कर मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा को झारखंड हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया है.

बड्स गार्डन स्कूल में धूमधाम से मनाया गया करम महोत्सव, छात्र-छात्राओं ने पेश किया पारंपरिक नृत्य

बड्स गार्डन स्कूल में धूमधाम से मनाया गया करम महोत्सव, छात्र-छात्राओं ने पेश किया पारंपरिक नृत्य

प्रकृति पर्व करम महोत्सव के अवसर पर बड्स गार्डन स्कूल, राजगंज, धनबाद में शनिवार को पारंपरिक करमा गीत एवं नृत्य का शानदार आयोजन किया गया.

पलामू: MMDR बिल के विरोध में चैनपुर में झामुमो का जोरदार शंखनाद

पलामू: MMDR बिल के विरोध में चैनपुर में झामुमो का जोरदार शंखनाद

 गुरुजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद शंखनाद और नगाड़े की गूंज के साथ शुरू हुआ एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन

DUSU चुनाव में ABVP की प्रचंड जीत राष्ट्रवादी विचार की जीत : आदित्य साहू

DUSU चुनाव में ABVP की प्रचंड जीत राष्ट्रवादी विचार की जीत : आदित्य साहू

दिल्ली की राजधानी में जिस प्रकार देश विरोधी ताकतें युवाओं के बीच भ्रम फैला रही है, बावजूद इसके सभी सीट पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जीत के मायने काफी अहम हैं.