दर्दनाक घटना

केरल में पलामू के युवक की आकस्मिक मौत, बसपा नेता अभिमन्यु सिंह ने शोक संतप्त परिवार को दिया ढांढस

व्यक्तिगत आर्थिक सहयोग प्रदान किया, सरकारी सहायता की मांग की

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
केरल में पलामू के युवक की आकस्मिक मौत, बसपा नेता अभिमन्यु सिंह ने शोक संतप्त परिवार को दिया ढांढस

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  पलामू जिले के तोलरा निवासी 25 वर्षीय युवक नीरज कुमार राम की केरल में हुई आकस्मिक मौत की दुखद खबर के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है. इस हृदयविदारक घटना की सूचना मिलते ही बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव अभिमन्यु सिंह उर्फ बबलू सिंह ने मृतक के पैतृक आवास पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी.

युवक की असामयिक मृत्यु ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है. गौरतलब है कि नीरज की शादी महज एक वर्ष पूर्व ही हुई थी, ऐसे में परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. अभिमन्यु सिंह ने पीड़ित परिवार को इस कठिन समय में धैर्य रखने की अपील करते हुए अपनी ओर से व्यक्तिगत आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया. उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया.

इस दौरान अभिमन्यु सिंह ने जिला प्रशासन और संबंधित पदाधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता की. उन्होंने नीरज के परिवार की दयनीय स्थिति को देखते हुए मृतक के परिजनों को सरकारी लाभ और मुआवजे की राशि जल्द से जल्द उपलब्ध कराने का पुरजोर अनुरोध किया. उन्होंने कहा कि एक युवा की जान जाना पूरे समाज के लिए अपूरणीय क्षति है. इस मौके पर ग्रामीण और शुभचिंतक मौजूद रहे, जिन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को अविलंब न्याय और सहायता दिलाने की मांग की है.

यह भी पढ़ें: आल इंडिया बैंक पेंशन एंड रिटायरमेंट फेडरेशन ने बुढ़मू में किया समावेशी विकास पर जोर, सैंपलिंग वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य