कोडरमा के लाल जम्मू के आतंकी मुठभेड़ में हुआ शहीद, लोगों ने कहा- 'हमारा सुजीत देश के लिए अमर हो गया'

कोडरमा के लाल जम्मू के आतंकी मुठभेड़ में हुआ शहीद, लोगों ने कहा- 'हमारा सुजीत देश के लिए अमर हो गया'

ऐसे वीर सपूतों की कुर्बानी ही भारत की असली ताकत

कोडरमा के लाल जम्मू के आतंकी मुठभेड़ में हुआ शहीद लोगों ने कहा- हमारा सुजीत देश के लिए अमर हो गया

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः-
झारखंड के कोडरमा जिले के मरकच्चो प्रखंड के देवीपुर गांव के 27 वर्ष के एक वीर सपूत सीआरपीएफ जवान सुजीत सिंह ने जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों के साथ हुए मुठभेंड़ में देश के लिए अपना बविदान दे दिया. बता दें कि बुधवार रात में हुए इस ऑपरेशन में सुजीत सिंह ने अंतिम कड़ी तक अपने दुश्मन के साथ डंट कर मुकाबला किया और फिर भारत माता की रक्षा के लिए अपना जान न्योछावर कर दिया. सुजीतकी शहादत की खबर जैसे ही गांव पहुंची पूरे प्रखंड में शोक की लहर सी फैल गई. माता पिता भाई बहन सभी ग्रामीणों की आंखे नम हो गई. सब गर्व से कहते मिले कि हमारा सुजीत देश के लिए अपना बलिदान देकर हमेशा हमेशा के लिए अमर हो गया. 
देवीपूर गांव में हजारो की संख्या मे लोग अंतिम दर्शन के लिए एकत्र भी हुए हैं. पूर्ण राज्कीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा इसकी जानकारी CRPF और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने दी. झारखंड के मंत्री व वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पहुंच रहे हैं. 

पूरे झारखंड का सीना गर्व से चौड़ा
बता दें कि सुजीत सिंह की शहादत न सिर्फ कोडरमा बल्कि पूरे झारखंड को गौरवान्वित किया है. सोशल मीडिया से लेकर गांव के पगडंडियों तक यही आवाज गूंज रही है- “ऐसे वीर सपूतों की कुर्बानी ही भारत की असली ताकत है”

ये भी पढ़ेंः- रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लड़कियों के मायके में की हक की बात

संबंधित सामग्री

RBI ने ऑटो-डेबिट नियमों में किया बड़ा बदलाव, डिजिटल पेमेंट के लिए नया ई-मैंडेट फ्रेमवर्क लागू

बिजनेस

RBI ने ऑटो-डेबिट नियमों में किया बड़ा बदलाव, डिजिटल पेमेंट के लिए नया ई-मैंडेट फ्रेमवर्क लागू

घाघरा-नेतरहाट रोड स्थित हनुमान वाटिका मंदिर की 11वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनायी गयी, 151 कलश के साथ भव्य शोभायात्रा

झारखंड

घाघरा-नेतरहाट रोड स्थित हनुमान वाटिका मंदिर की 11वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनायी गयी, 151 कलश के साथ भव्य शोभायात्रा

पृथ्वी दिवस पर पर्यावरणविद डॉ. कौशल ने वृक्षों को बांधी वन राखी: स्वस्थ होकर लौटे और दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश

झारखंड

पृथ्वी दिवस पर पर्यावरणविद डॉ. कौशल ने वृक्षों को बांधी वन राखी: स्वस्थ होकर लौटे और दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश

जेईई मेंस में एमके डीएवी के प्रणय प्रत्यूष और श्रेया पांडेय ने शानदार प्रदर्शन कर लहराया परचम

झारखंड

जेईई मेंस में एमके डीएवी के प्रणय प्रत्यूष और श्रेया पांडेय ने शानदार प्रदर्शन कर लहराया परचम

श्रेया पांडेय 99.48 परसेंटाइल और प्रणय प्रत्यूष ने 99.15 परसेंटाइल किया हासिल

पश्चिम बंगाल मतदान से पहले TMC को सुप्रीम कोर्ट से झटका, इस मामले में तत्काल सुनवाई से इनकार 

देश-विदेश

पश्चिम बंगाल मतदान से पहले TMC को सुप्रीम कोर्ट से झटका, इस मामले में तत्काल सुनवाई से इनकार