पंकज कुमार/न्यूज11 भारत
घाघरा गुमला/डेस्क: घाघरा थाना क्षेत्र के रुकी गांव में सांप के काटने से राजेश उरांव की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार राजेश उरांव धान की खेती देखने के लिए खेत जा रहे थे. घर से कुछ दूरी पर ही एक सांप ने उनके पैर में काट लिया. इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी.
परिजन आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर पूर्व उप प्रमुख कृष्णा कुमार लोहरा अस्पताल पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली. वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया.
राजकीय शोक के दिन भी बहरागोड़ा में खुला स्किल इंडिया सेंटर, डीसी के आदेश की उड़ाई धज्जियां