न्यूज11 भारत
बालूमाथ/डेस्क: थाना क्षेत्र के मां लोईया ग्राम में पुलिस ने फांसी से लटका शव बरामद किया है. मृतक की पहचान दशरथ महतो (40 वर्ष) पिता राम लखन महतो मांरंग लोईया के रूप में हुई है.घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार व्यक्ति का दो पत्नियां थी जिसको लेकर घर पर हमेशा तनावपूर्ण और विवाद हुआ करता था.
जिससे तंग आकर व्यक्ति ने एस्बेस्टस घर पर स्थित लोहे के पाइप से फंदा लगाकर अपने जीवन लीला समाप्त कर ली. घटना की सूचना मिलते ही मुरपा पुलिस पिकेट प्रभारी होसेन डांग घटनास्ट पर पहुंचे और शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज अग्रसर कार्रवाई में जुट गए. इस घटना को लेकर गांव में मातम का माहौल है. वहीं परिवार जनों का रो-रो कर बुरा हाल है.
यह भी पढ़ें: सिमडेगा में जिला स्तरीय अनुकंपा समिति की हुई बैठक, 03 नियुक्ति की मिली अनुशंसा