मनातू में महुआ चुनने गई महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

By : News11 Bharat
मनातू में महुआ चुनने गई महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

न्यूज11  भारत

मनातू/डेस्क: पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है, जहाँ रंगेया जंगल में महुआ चुनने गई एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला प्रतिदिन की तरह सुबह जंगल में महुआ इकट्ठा करने गई थी, लेकिन जब दोपहर तक  घर वापस नहीं लौटी, तो परिजनों को चिंता हुई. खोजबीन के दौरान उसका शव जंगल के भीतर सुनसान इलाके में पाया गया.

​घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचित किया गया. मनातू थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल का मुआयना किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (MMCH) भेज जा रहा हैं 

मौत के कारणों के खुलासे में जुटी पुलिस

​मृतका के शरीर पर चोट के निशान या मौत के स्पष्ट कारणों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, जिसे लेकर पुलिस और परिजन दोनों ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं. पुलिस इस मामले में हत्या और दुर्घटना दोनों पहलुओं से जांच कर रही है. साथ ही, आस-पास के लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता चल सके कि घटना के वक्त जंगल में कोई और भी मौजूद था या नहीं. इस घटना के बाद से गांव में मातम और सुरक्षा को लेकर डर का माहौल बना हुआ है.

यह भी पढ़ें: गणेश स्पोर्टिंग क्लब राय के राहुल उरांव ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर कोयलांचल का नाम किया रोशन

संबंधित सामग्री

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

GPS की मदद से बाइक की लोकेशन मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बारालोटा में मिली

केशरदा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, पिताजूड़ी टीम बनी विजेता

केशरदा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, पिताजूड़ी टीम बनी विजेता

डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने विजेता टीम को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर किया सम्मानित