न्यूज11 भारत
मनोहरपुर/डेस्क: मनोहरपुर प्रखंड के रायकेरा पंचायत अंतर्गत कुदासाई गांव निवासी अमुश कंडुलना का घर शनिवार को आई तेज आंधी और बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हो गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार तेज हवा और बारिश के दौरान एक विशाल कुसुम का पेड़ उनके घर पर गिर गया, जिससे घर की अलबेस्टर (एस्बेस्टस) छत पूरी तरह टूट गई. वहीं तेज आंधी के कारण छत की कई चादरें उड़कर दूर जा गिरीं.
घर क्षतिग्रस्त होने के कारण अमुश कंडुलना और उनके परिवार को सुरक्षित स्थान की तलाश करनी पड़ी. जान-माल की सुरक्षा के लिए उन्होंने पड़ोसियों के घर में शरण लेकर अपनी जान बचाई. घटना के बाद परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गया है. पीड़ित अमुश कंडुलना ने प्रखंड प्रशासन से घर की क्षति का आकलन कर शीघ्र राहत एवं मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि वे अपने क्षतिग्रस्त घर की मरम्मत कर पुनः सामान्य जीवन व्यतीत कर सकें.
यह भी पढ़ें: पीवीयूएनएल में पर्यावरण सप्ताह का उत्साहपूर्वक आयोजन, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत 800 पौधरोपण, विजेता सम्मानित