राजगंज जीटी रोड पर हाईवा और कार में टक्कर, वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल

राजगंज जीटी रोड पर हाईवा और कार में टक्कर, वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल

राजगंज जीटी रोड पर हाईवा और कार में टक्कर वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल

उत्तम विश्वकर्मा / न्यूज़ 11 भारत

राजगंज /डेस्क: मंगलवार सुबह राजगंज जीटी रोड पर हाईवा और मारुति सुजुकी स्विफ्ट कार के बीच हुई टक्कर में एक वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं. कार में चार लोग सवार थे. घायल महिला को इलाज के लिए धनबाद भेजा गया है. घटना मंगलवार सुबह करीब 8:15 बजे राजगंज थाना क्षेत्र के चाली बांग्ला, भारत पेट्रोलियम के समीप दिल्ली-कोलकाता सिक्स लेन ओवरब्रिज के पास हुई. बताया जाता है कि अज्ञात हाईवा और मारुति सुजुकी स्विफ्ट कार (वाहन संख्या WB18R 6132) दोनों एक ही दिशा बरवाअड्डा की ओर से आ रहे थे. इसी दौरान हाईवा के पीछे दाहिने साइड से स्विफ्ट कार की जोरदार टक्कर हो गई. 

स्विफ्ट कार में कुल चार लोग सवार थे, जिनमें दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल थीं. टक्कर के बाद कार में सवार एक वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि अन्य को मामूली चोटें आई हैं. दुर्घटना की सूचना मिलते ही राजगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को एंबुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद भेजा. हादसे के बाद हाईवा चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया. पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को क्रेन के माध्यम से थाना लाकर जब्त कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है.

यह भी पढ़ें: मैट्रिक परीक्षा में हंगामा, गेट फांदकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश का वीडियो वायरल

संबंधित सामग्री

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

झारखंड

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

पटना के बाकरगंज के निकट पैसों के विवाद में झड़प के बाद चली गोली, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

बिहार

पटना के बाकरगंज के निकट पैसों के विवाद में झड़प के बाद चली गोली, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

बेंगाबाद प्रखंड सभागार में चल रहे चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का पंचायत सचिव, पंचायत सहायक, मुखिया ने किया बहिष्कार

झारखंड

बेंगाबाद प्रखंड सभागार में चल रहे चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का पंचायत सचिव, पंचायत सहायक, मुखिया ने किया बहिष्कार

शेखपुरा जिले में टोटो और स्कॉर्पियों  के बीच टक्कर में करीब डेढ़ दर्जन लोग घायल, कुछ की हालत गंभीर

बिहार

शेखपुरा जिले में टोटो और स्कॉर्पियों के बीच टक्कर में करीब डेढ़ दर्जन लोग घायल, कुछ की हालत गंभीर

मेदनीसारे पंचायत में नारी अदालत कमेटी का गठन, महिलाओं को मिली अधिकारों की जानकारी

झारखंड

मेदनीसारे पंचायत में नारी अदालत कमेटी का गठन, महिलाओं को मिली अधिकारों की जानकारी