न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: हजारीबाग के ईचाक थाना क्षेत्र से अभी की बड़ी खबर निकल के सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि हजारीबाग के ईचाक थाना क्षेत्र के बरवा नदी एक यात्रियों से भरी टोटो वाहन गिर गई है. हुए इस भीषण हादसे में 8 यात्री घायल हो गए हैं. जिसमें से दो यात्री की हालत गंभीर बताई जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार, टोटो अलौंजा से इचाक जा रही थी. तभी पुल पार करते के दौरान वाहन अनियंत्रित हो गई और नदी में जा गिरी.
इस हादसे के बाद ग्रामीणों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रेस्क्यू अभियान चलाया और सभी घायल यात्रियों को नदी से बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. सभी यात्रियों के अलावा टोटो को भी नदी से बाहर निकालने में जुट गए हैं.
यह भी पढ़ें: MMCH पलामू में इलाज के दौरान मां और बच्चे की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का लगाया आरोप