न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड भारतीय जनता पार्टी का तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल सोमवार को राज्य निर्वाचन आयोग पहुंचा और मंईया सम्मान योजना के लाभुकों को 20 हजार रुपये ऋण देने की घोषणा को लेकर आपत्ति दर्ज कराई. प्रतिनिधिमंडल ने इस संबंध में आयोग को एक शिकायत सौंपी.
बीजेपी नेताओं का कहना है कि निकाय चुनाव के दौरान इस तरह की घोषणा मतदाताओं को सीधे तौर पर प्रभावित करने का प्रयास है, जो चुनाव आचार संहिता के विरुद्ध है. पार्टी का आरोप है कि सरकार चुनावी लाभ लेने के उद्देश्य से योजनाओं की घोषणा कर रही है, जिससे निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है.
राज्य निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में झारखंड बीजेपी के विधि प्रकोष्ठ से सुधीर श्रीवास्तव, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अशोक बड़ाइक और महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री सीमा सिंह शामिल थीं.
ये भी पढ़ें- सांसद दीपक प्रकाश ने राज्यसभा में उठाई उरांव और संथाल समाज की आवाज: 'आदिवासी सांस्कृतिक कॉरिडोर' बनाने की मांग
BJP का तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा राज्य निर्वाचन आयोग, मंईया योजना को लेकर दर्ज कराई आपत्ति
संबंधित सामग्री
नामकुम में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री का भंडाफोड़, 8.17 ग्राम नशीला पदार्थ और 99,680 रुपये बरामद
नामकुम थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है.
डालटनगंज के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम शर्मा अब झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश होंगे
केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय ने शनिवार, 19 सितंबर को अधिसूचना जारी कर मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा को झारखंड हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया है.
बड्स गार्डन स्कूल में धूमधाम से मनाया गया करम महोत्सव, छात्र-छात्राओं ने पेश किया पारंपरिक नृत्य
प्रकृति पर्व करम महोत्सव के अवसर पर बड्स गार्डन स्कूल, राजगंज, धनबाद में शनिवार को पारंपरिक करमा गीत एवं नृत्य का शानदार आयोजन किया गया.
पलामू: MMDR बिल के विरोध में चैनपुर में झामुमो का जोरदार शंखनाद
गुरुजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद शंखनाद और नगाड़े की गूंज के साथ शुरू हुआ एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन
DUSU चुनाव में ABVP की प्रचंड जीत राष्ट्रवादी विचार की जीत : आदित्य साहू
दिल्ली की राजधानी में जिस प्रकार देश विरोधी ताकतें युवाओं के बीच भ्रम फैला रही है, बावजूद इसके सभी सीट पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जीत के मायने काफी अहम हैं.