चोरी

चंदवा के सासंग गांव में कवर वायर चोरी करते एक चोर धराया, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजते हुए मामले की जांच शुरू की

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
चंदवा के सासंग गांव में कवर वायर चोरी करते एक चोर धराया, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

राहुल कुमार/ न्यूज11भारत 

चंदवा/डेस्क: थाना क्षेत्र के सासंग गांव में गुरुवार अहले सुबह एलटीई कवर वायर चोरी करने के आरोप में एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने उसकी पिटाई कर दी और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है.

पुलिस के अनुसार, पकड़े गए युवक की पहचान रांची के चापू टोला निवासी जाकिर खान, पिता मुस्तकीम खान, के रूप में हुई है. ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने पर चंदवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को अपने कब्जे में लेकर चंदवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया.

जानकारी के मुताबिक सासंग गांव में पिछले कुछ दिनों से एलटीई कवर वायर बिछाने का कार्य चल रहा है. इसी दौरान लगातार तार चोरी की घटनाएं सामने आ रही थीं. गुरुवार की अहले सुबह 5 से 6 लोगों का एक समूह कथित तौर पर तार काटकर ले जाने की कोशिश कर रहा था. इसी बीच ग्रामीणों की नजर उन पर पड़ गई. ग्रामीणों के पहुंचते ही कुछ लोग मौके से फरार हो गए, जबकि एक चोर को पकड़ लिया गया.

घटनास्थल से पुलिस ने चोरी के तार भी बरामद किए हैं. बिजली विभाग की शिकायत पर चंदवा थाना कांड संख्या 149/26 के तहत जाकिर खान सहित अन्य अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है. वहीं, आरोपी के साथ मारपीट किए जाने के मामले में पुलिस ने लगभग 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की है.

गौरतलब है कि चंदवा थाना क्षेत्र में पिछले कुछ महीनों से चोरी की घटनाओं में लगातार वृद्धि हुई है. बाइक चोरी, स्कूलों एवं घरों में चोरी के साथ-साथ सरकारी संपत्ति को भी निशाना बनाए जाने की घटनाओं से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है. पुलिस का कहना है कि फरार अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

यह भी पढ़ें: श्रीशिव साईं शनि हनुमान और काली मंदिर समिति के 217 लोगो का जत्था शिरडी के लिए रवाना

संबंधित सामग्री

भारत में ही नहीं दुनिया भर के लोग करते हैं अपने पितरों को याद, एक देश की परम्परा सुनकर तो हिल जाएंगे आप

भारत में ही नहीं दुनिया भर के लोग करते हैं अपने पितरों को याद, एक देश की परम्परा सुनकर तो हिल जाएंगे आप

भोजन कराने से लेकर कई तरह हैं मान्यताएं, सबसे बड़ी मान्यता यही है कि पितर इस दिन धरती पर आते हैं

गर्मी और बरसात में वरदान.. जंगल से लाए गंगू पत्ते से महिलाएं बना रहीं टोपी, पद्मश्री जमुना टुडू करती हैं ग्रुप का नेतृत्

गर्मी और बरसात में वरदान.. जंगल से लाए गंगू पत्ते से महिलाएं बना रहीं टोपी, पद्मश्री जमुना टुडू करती हैं ग्रुप का नेतृत्

जमशेदपुर से करीबन 75 किलोमीटर दूर चाकुलिया प्रखंड में स्थित भोली बोगी गांव जो आदिवासी बहुल गांव है.

11 साल की उम्र में आरोही को मानद डॉक्टरेट, विश्व रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

11 साल की उम्र में आरोही को मानद डॉक्टरेट, विश्व रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

प्रतिभाशाली बाल लेखिका एवं कला-संस्कृति के क्षेत्र में पहचान बना रहीं आरोही खण्डेलवाल ने महज 11 वर्ष की उम्र में बड़ी उपलब्धि हासिल कर झारखंड का गौरव बढ़ाया है.

जल जीवन मिशन के तहत क्रियान्वित जलापूर्ति योजनाओं को लेकर मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने की समीक्षात्मक बैठक 

जल जीवन मिशन के तहत क्रियान्वित जलापूर्ति योजनाओं को लेकर मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने की समीक्षात्मक बैठक 

मंत्री ने कार्यपालक अभियंताओं को अपने-अपने क्षेत्राधिकार में संचालित योजनाओं की नियमित एवं प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने तथा कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया.

झारखंड में क्लिनिकल संस्थानों के नियमों में संशोधन की तैयारी, 5 सदस्यीय समिति का गठन.. डॉ. नेहा अरोड़ा होंगी अध्यक्ष 

झारखंड में क्लिनिकल संस्थानों के नियमों में संशोधन की तैयारी, 5 सदस्यीय समिति का गठन.. डॉ. नेहा अरोड़ा होंगी अध्यक्ष 

झारखंड में क्लिनिकल संस्थानों के नियमों में संशोधन की तैयारी है. क्लिनिकल संस्थानों के पंजीकरण और नियमन नियमों में संशोधन के लिए 5 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है.