दर्दनाक हादसा

राजमहल थाना क्षेत्र के मटियाल के चहरबन्ना, वार्ड नंबर 12 में हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से एक किशोर की मौत

पेड़ से पतंग उतारने के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
राजमहल थाना क्षेत्र के मटियाल के चहरबन्ना, वार्ड नंबर 12 में हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से एक किशोर की मौत

न्यूज11  भारत

राजमहल/डेस्क: राजमहल थाना क्षेत्र के मटियाल के चहरबन्ना, वार्ड नंबर 12 में रविवार को हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से एक 15 वर्षीय किशोर की जान चली गई. मृतक की पहचान मटियाल निवासी मुख्तार शेख के पुत्र समीउल शेख के रूप में हुई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार समीउल शेख अपने घर के आसपास दोस्तों के साथ पतंग उडा रहा था, इसी दौरान उसकी पतंग पास के ही एक पेड़ में जाकर फंस गई. पतंग को बाहर निकालने के लिए समीउल पेड़ पर चढ़ गया. पेड़ के बिल्कुल करीब से गुजर रहे हाई वोल्टेज (11 हजार वोल्ट) बिजली के तार से उसका शरीर स्पर्श हो गया.

तेज करंट लगते ही वह बुरी तरह झुलस गया और पेड़ पर ही लटका रह गया हो हल्ला होने पर एक युवक ने पेड़ पर चढ़कर उसे पेड़ से नीचे आ गिराया.हादसे के तुरंत बाद परिजन और स्थानीय ग्रामीण आनन-फानन में समीउल को राजमहल अनुमंडल अस्पताल ले गए. हालांकि, अस्पताल के डॉक्टर उदय टुडू ने प्राथमिक जांच के बाद ही उसे मृत घोषित कर दिया.घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.घटना की जानकारी मिलते ही राजमहल थाना के एसआई एसके तिर्की पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई, नगर पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद केताबुद्दीन शेख, नपं उपाध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद मारूफ और स्थानीय वार्ड पार्षद राजू सरकार घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर इस दुख की घड़ी में उन्हें ढांढस बंधाया, और हर संभव सरकारी सहायता चलाने का भरोसा दिलाया.घटना के बाद से ग्रामीणों का कहना है कि आवासीय क्षेत्र और पेड़ों के इतने करीब से 11 हजार वोल्ट की नंगी तारें गुजर रही हैं, जो हर वक्त किसी बड़े हादसे को न्योता देती हैं. स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग से तारों की तुरंत जांच कराने, इंसुलेटेड केबल लगाने और इलाके में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है.

यह भी पढ़ें: चाईबासा बस स्टैंड में विश्व आदिवासी दिवस पर बिरसा मुंडा को किया गया नमन

संबंधित सामग्री

अब मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी संकट में! जिस मजिस्ट्रेट के आदेश से जुड़ा था नाम, उसका आदेश

अब मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी संकट में! जिस मजिस्ट्रेट के आदेश से जुड़ा था नाम, उसका आदेश

राउज एवेन्यू कोर्ट ने प्राथमिकी दर्ज करने से मना करने वाले मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश को किया रद्द

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी, भगवान श्रीकृष्ण और भगवान गणेश की पूजा का विशेष विधान है

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

CSK प्रबंधन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी साझा की है

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति  वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

जोरदार टक्कर में घटनास्थल पर ही पूर्व सरपंच की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

22 सितम्बर को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 25 सितम्बर तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट