झारखंड से कल 25 IAS और 5 IPS की टीम जाएगी दिल्ली, जानें किन अधिकारियों का नाम है सूची में शामिल

By : Vaibhaw Vikram
झारखंड से कल 25 IAS और 5 IPS की टीम जाएगी दिल्ली, जानें किन अधिकारियों का नाम है सूची में शामिल

न्यूज11 भारत

रांची/डेस्क: झारखंड से 25 IAS और 5 IPS अधिकारियों की एक टीम गुरुवार को दिल्ली के लिए रवाना होगी. मिली जानकारी के अनुसार, IAS और IPS की टीम दो दिनों तक दिल्ली में ही रहेगी और वहां चुनावी कार्य से जुड़े विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिस्सा लेगी. झारखंड सरकार के निर्वाचन विभाग की ओर से जारी पत्र के अनुसार, देश के पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव और उपचुनाव को लेकर यह प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है. इस दौरान राज्य के अधिकारियों की केंद्रीय पर्यवेक्षकों के साथ बैठक भी होगी, जिसमें चुनावी प्रक्रियाओं, आचार संहिता और प्रशासनिक जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी. दिल्ली जाने वाली IAS अधिकारियों की टीम में सचिव रैंक के अधिकारी भी शामिल हैं, जबकि IPS अधिकारियों की टीम में आईजी रैंक के अधिकारी भी शामिल किए गए हैं. निर्वाचन विभाग का कहना है कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य अधिकारियों को चुनाव संचालन से जुड़े नियमों और व्यवस्थाओं की बेहतर जानकारी देना है, ताकि आगामी चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराए जा सकें. प्रशिक्षण के बाद अधिकारी अपने-अपने अनुभवों के साथ राज्य लौटेंगे और चुनावी तैयारियों को और अधिक मजबूत बनाने में योगदान देंगे.

ये IAS अधिकारी जाएंगे दिल्ली 

मनीष रंजन, राजेश कुमार शर्मा,कृपानंद झा,मनोज कुमार,विप्रा भाल, अरवा राजकमल,उमा शंकर सिंह,मुकेश कुमार,राजीव रंजन,अमित कुमार, अबू इमरान,राहुल सिन्हा, ए दोड्डे, राजेश्वरी बी, वाघमारे प्रसाद कृष्ण,जिशान कमर,मृत्युंजय कुमार बरनवाल,शशि रंजन, आदित्य कुमार आनंद,सूरज कुमार, भोर सिंह यादव,वरुण रंजन, शशि रंजन, नैन्सी सहाय और कुलदीप चौधरी.

ये IPS अधिकारी जाएंगे दिल्ली 

अखिलेश कुमार झा, प्रभात कुमार,असीम विक्रांत मिंज,चंदन कुमार झा और मोहम्मद अर्शी.

यह भी पढ़ें: बिहार पहुंचे अनूप जलोटा, जमकर की बजट और सरकार की तारीफ

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य