न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: नीट पेपर लीक मामले को लेकर राजधानी रांची में स्टूडेंट मैराथन का आयोजन किया गया. छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत मैराथन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में उदयभानु चिब राष्ट्रीय अध्यक्ष यूथ कांग्रेस भी शामिल हुए. इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय भी उपस्थित थे. झारखंड सरकार के मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, विधायक नमन विकसल कोंगाड़ी और विधायक राजेश कच्छप भी मौजूद थे. झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर और कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कन्हैया कुमार भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे.
यह भी पढ़ें: बेंगाबाद थाना प्रभारी अमन कुमार सिंह को गिरिडीह पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार ने प्रशस्ति पत्र से किया सम्मानित