वसंत महोत्सव के उपलक्ष्य में गैरमजरुवाबस्ती मैदान में किया गया खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन

खेल मैदान में सबस्टेशन बनाए जाने का ग्रामीणों ने किया विरोध

By : News11 Bharat
वसंत महोत्सव के उपलक्ष्य में गैरमजरुवाबस्ती मैदान में किया गया खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन

राजेश कुमार/न्यूज 11भारत 

बोकारो थर्मल बेरमो/डेस्क:  बोकारो थर्मल से सटे गांव गैरमजरुवा बस्ती में ग्राम समिति द्वारा रविवार को वसंत महोत्सव के उपलक्ष्य में  खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. यहां  खेल कूद प्रतियोगिता पिछले पैंतीस वर्षों से लगातार वसंत महोत्सव के उपलक्ष्य में ग्रामीणों के सहयोग से किया जाता है. खेल प्रतियोगिता के दौरान ग्रामीणों ने रेलवे प्रबंधन के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए कहे कि गैरमजरुवा बस्ती में मैदान की कमी है जिस कारण ग्रामीणों ने लगभग दस लाख रुपए खर्च कर रेलवे की इस खाली जमीन में मैदान का निर्माण करवाया है परन्तु रेलवे अब इस मैदान में अपने कब्जे में लेकर सबस्टेशन बनाना चाह रही है. अगले वर्ष से बच्चे खेलने के लिए कहा जायेंगे.

गिरिडीह सांसद से भी खेल मैदान को बचाने की गुहार लगाई गई. बच्चों के खेल के प्रति मनोबल बढ़ाने के लिए बड़ी संख्या में पुरुषों के साथ महिलाएं भी मैदान में उपस्थित रही. यहां दौड़, ऊंची कूद, खो खो, लंबी कूद आदि प्रतियोगिता करवाई गई. जिसमें मुख्य रूप से ग्राम समिति अध्यक्ष भरत प्रसाद कार्यकारी अध्यक्ष बद्री प्रसाद सचिव त्रिभुवन दास उपसचिव नरेश राम महतो कोषाध्यक्ष महेश प्रजापति उपकोषाध्यक्ष मो० छबिबाला संगठन सचिव मनोज प्रजापति कार्यालय सचिव रविन्द्र प्रजापति कार्यालय सचिव लिपिक शिवरतन प्रसाद खेल प्रमुख शिबू प्रजापति व विकास प्रजापति महिला प्रमुख सुशीला देवी, सुमिता देवी, सुषमा देवी, पुरनी देवी, मंजू कुमारी, परमेश्वर प्रजापति, रवि प्रजापति शाहिल प्रजापति सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें:  राखा कॉपर आवासीय फुटबॉल मैदान में पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन के बीच खेली गयी दोस्ताना क्रिकेट

संबंधित सामग्री

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

GPS की मदद से बाइक की लोकेशन मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बारालोटा में मिली

केशरदा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, पिताजूड़ी टीम बनी विजेता

केशरदा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, पिताजूड़ी टीम बनी विजेता

डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने विजेता टीम को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर किया सम्मानित

बीजीएस परिसर में धनबाद जिला कबड्डी संघ की बैठक, प्रमोद चौरसिया बने जिला उपाध्यक्ष

बीजीएस परिसर में धनबाद जिला कबड्डी संघ की बैठक, प्रमोद चौरसिया बने जिला उपाध्यक्ष

बड्स गार्डेन स्कूल, राजगंज के प्राचार्य व निदेशक प्रमोद कुमार चौरसिया को सर्वसम्मति से जिला उपाध्यक्ष बनाया गया